फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 13 June : मिथुन और धनु राशि वालों को नौकरी में मिलेंगे अच्छे परिणाम, मेष और तुला राशि वाले रहें सावधान

Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज काफी संघर्षों के बाद आपको कुछ परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यापार संबंधी किसी पास और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे,लेकिन आपको कुछ आर्थिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी,क्योंकि आप अपने कुछ कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। आपका व्यापार में रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,क्योंकि परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं के प्रयोग की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। नौकर चाकरों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो आपको चुका पाना मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने किसी कानूनी कार्य में कुछ बातों को गुप्त रखना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं और आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा,जिसका आपको सदुपयोग करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ उलझने रहेंगी जिनके लिए उन्हें अपने सीनियर व गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी को यदि कोई रोग पहले से परेशान कर रहा था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आपको अक्समात किसी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। परिवार में किसी भी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है,जिसके बाद आप उनके लिए छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको कारोबार की चिंता परेशान करेगी जिसके लिए आप अपने भाइयों से मदद भी मांग सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी परिचय की मदद से कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा,तभी आप किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य ऐसा कार्य करेगा,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी होगी,तभी आप किसी कार्य को निपटा पाएंगे और संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भी भागदौड़ में लगे रहेंगे,जिसके कारण आप अपने माता पिता के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आप किसी कार्य को उत्साह से करेंगे,लेकिन उसमें आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। 

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है जिनका आपको डटकर सामना करना पड़ेगा। आपकी इस साहस में बुद्धिमानी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ परेशानी है तो वह वास्तविक होंगी,लेकिन कुछ आप बना लेंगे जिनके बाद आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में एकाग्र होकर जुटना होगा तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिसके कारण परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। कार्य क्षेत्र में यदि कुछ तनाव चल रहा था तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में नहीं आना देना है,तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति हो,तो उसमें भी आपको तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो शत्रु इसका पूरा फायदा फायदा उठा सकते हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको कुछ नए संपर्क से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,लेकिन आप अपने कुछ दैनिक कार्य में बदलाव करने की सोचेंगे,लेकिन जिसमें आपको अपने जरूरी कामों को पहले निपटाना होगा,नहीं तो वह आपका सिर दर्द बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी पिछली की हुई गलती के लिए अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से उनका मान सम्मान बढ़ेगा,लेकिन जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें  तरक्की मिलेगी। जिसके बाद उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आप दिन का कुछ समय मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से बचना बेहतर रहेगा। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आप सावधान रहें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्च अधिकारियों की कृपा से लाभ उठाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा जिसे उन्हें गवाना नहीं है और आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने उस समय का सदुपयोग करें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं,तो उसमें आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। जो लोग विदेशों से कोई व्यापार करते हैं तो उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके व्यापार के कुछ ईषालु लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपने  किसी से धन उधार लिया था,तो  वह आपसे उस धन को वापस मांग सकते हैं। उन्नति के क्षेत्र में आपके कई मार्ग खुलेंगे। आप दिन का कुछ समय माता पिता व अपने गुरु की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें