फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 12 September: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Mon, 12 Sep 2022 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या हो,तो उसमें आपको अपने खानपान पर परहेज रखना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में आज आपको किसी भी फैसले को लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं,इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आप चुस्ती फुर्ती के कारण अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के कारण आप आज किसी को भी उधार देने में सोचेंगे भी नहीं,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम को कराने की सोच रहे हैं,उन्हें आज सफलता मिलेगी। पिताजी से आप कोई मदद मांग सकते हैं।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी,क्योंकि उनको अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कमाई के आपके सामने कई अवसर आएंगे। आपको एक से अधिक साधनों से आय प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपने किसी लक्ष्य को पकड़कर रखेंगे,तो वह कोई अच्छा मुकाम आसानी से पा सकेंगे। परिवार का कोई सदस्य आज कोई ऐसा काम करेगा,जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको संतान के लिए भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार करना होगा। यदि आप कोई फैसला ले,तो परिवार के सदस्यों व जीवनसाथी से बातचीत करके लें। परिवार में आज किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और यदि कोई लेनदेन की समस्या आपको परेशान कर रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपको कुछ घरेलू परेशानियों ने आपको घेरा हुआ था,तो उनसे आप कुछ हद तक निजात पा सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा,लेकिन उससे घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें।
 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोग आज लेन-देन बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई उन्हे धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो आज वह समाप्त होंगी। आपको किसी अपने परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आज कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है,जिसमें उन्हें अपनी बात अवश्य लोगों के सामने रखनी होगी।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आवश्यक कार्य के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद से आज आप किसी नए निवेश को कर सकते हैं। आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई दूसरा अच्छा आफर आ सकता है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशान तो रहेंगे,लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप आज कुछ समय अपने मित्रों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे,जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था,तो वह भी काफी हद तक कम होगा। सेहत अच्छी रहने से आज आप प्रत्येक कार्य को आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी और आपको कोई इंक्रीमेंट प्रमोशन भी मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को भी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जो युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें आज कुछ राहत मिल सकती है। प्रेमजीवन जी रहे लोगो को यदि कोई समस्या थी,तो आज उन्हें कोई नई आशा की किरण दिखाई देगी। विद्यार्थी आज शिक्षा के साथ-साथ किसी कोर्स की तैयारी भी कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्रों में प्रगति होने से आपके पास धन अच्छी मात्रा में रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार में आप घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई परिजन आज आपसे मिलने आ सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके कुछ अनावश्यक खर्च काबू से बाहर रहेंगे जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अच्छा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे।आप आज किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहने वाला है,जिससे आपका मान सम्मान बना रहेगा। आपको आज किसी मित्र से कोई उपहार मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप आज किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेकर करना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं,तो उन्हें भी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े लोग आज किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें