लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांस के क्षेत्र में आपको कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती है जो आपके लिए अच्छी तो होगीं लेकिन आपको उनकी उम्मीद ना होने से चौंकना पड सकता है। प्रेम संबंधों के साथ आपको अन्य लोगों के साथ मिलकर कुछ काम करना पड़ सकता है। आप किसी को भी नाराज ना करने के चक्कर में खुद परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांस का ऑफर आज किसी नए व्यक्ति की ओर से मिल सकता है। आप हैरान परेशान से समझ नहीं पाएंगे कि क्या किया जाए। आप दूसरों को सदा ही खुश देखना चाहते हैं इसलिए असमंजस में पड सकते हैं कि क्या कदम बढाया जाए या नहीं। अपने दिल की आवाज सुने और दूरदर्शिता का परिचय दें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आपके लिए दिन अनुकू्ल नहीं कहा जा सकता है। आपको मानसिक तनाव बना रह सकता है और इसी मानसिक तनाव के कारण आपका मन किसी भी काम में नहीं लग पाएगा। इस कारण आप मुंहफ़ट भी हो सकते हैं। मूड खराब करने से अच्छा है कि आप अपने को किसी काम में व्यस्त रखें और फ़ालतू की बातें ना सोचें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि घर में विवाह की बात चल रही है तब आपको अपने प्रेमी के विषय में सब बता देना चाहिए। आपने अभी हिम्मत नहीम कि तब आप कभी भी यह बात परिवार वालों को बता नहीं पाएंगे। अपने घरवालों से एक बार बात अवश्य करें क्योंकि आपके बोले बिना वह आपके मन की बात नहीं समझ पाएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर किसी बात के चलते आपसी तनाव बढ सकता है और इसका कारण आपकी मनमानी करना भी हो सकता है। अच्छा भला चलता रोमांस आप दोनों अपनी जिद के कारण खतरे में डाल सकते हैं। आप दोनों में से किसी एक को तो पहल करनी ही पडेगी अन्यथा आपके प्रेम संबंध खटाई में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है और आप प्रेमी के साथ अपनी शाम को रंगीन बना सकते हैं। पिछली सभी बातों को भुलाकर एक बार फ़िर आप मस्ती के मूड में बने रहेगें। आपका प्रेमी भी आपका साथ देगा और माहौल को रोमांटिक बनाने में पहल भी कर सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका मन थोडा व्याकुल सा रह सकता है और आपकी माताजी अथवा मां समान किसी महिला का आपकी लव लाईफ़ में हस्तक्षेप हो सकता है। आपको यह हस्तक्षेप परेशानी में डाल सकता है क्योंकि आप प्रेमी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते हैं और ना ही आप अपनी माता को ही निराश करना चाहेगें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप किसी के दबाव में रहना पसंद नहीम करते हैं और ना ही किसी तरह की रोका टोकी किसी की चाहते हैं, भले ही वह आपका प्रेमी ही क्यूं ना हों। यदि आपका प्रेमी आपकी आजादी में बाधा बनना चाहता है तब आपको उसे सीधे स्पष्ट शब्दों में यह बात साफ़ कर देनी चाहिए ताकि आगे जाकर कोई मुद्दे ना बनें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज घर के किसी समारोह के कारण अथवा किसी खास मेहमान के आने के कारण आप घर पर व्यस्त रह सकते हैं अथवा धन संबंधी किसी काम को निबटाने में भी आपको जाना पड़ सकता है। इस कारण प्रेमी से ज्यादा बातचीत संभव नहीं हो पाएगी और आपका प्रेमी इस बात को तूल देकर माहौल खराब कर सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप कितना भी कोशिश कर लें लेकिन शायद ही आपकी कोई बात प्रेमी के मूड को ठीक कर पाए। आपको उसका उदास चेहरा बहुत बुरा लगेगा लेकिन चाहकर भी आप उस पर मुस्कान लाने में नाकामयाब रह सकते हैं। आपको कुछ समय उसे अकेला छोड़ देना चाहिए और मैसेज के द्वारा प्रयास करना चाहिए।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके और प्रेमी के मध्य बातचीत का अभाव रह सकता है क्योंकि आप दोनों किसी गलतफ़हमी के शिकार हो सकते हैं। आप सुनी सुनाई बातों पर यकीन कैसे कर सकते हैं तब तो आपका प्यार झूठा हुआ। आपको जब परस्पर भरोसा ही नहीं है तब प्रेम संबंध खतम कर देने चाहिए।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप प्रेमी से बहुत कुछ कहना तो चाहते हैं लेकिन आपको आज शब्दों की कमी महसूस हो सकती है। आप हमेशा प्रेमी से बचते से रहने का प्रयास करते हैं लेकिन उसकी बातों के बाणों से बच नहीं पाते हैं। आप अपने प्रेमी को मौका ही क्यूं देते हैं कि उससे आपसे शिकायते ही रहें।