फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope11 November 2022: वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, कुंभ राशि वालों को धन लाभ

Fri, 11 Nov 2022 12:29 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?

Venus Transit 2022: 11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को सुख-सुविधा में होगा इजाफा
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और कारोबार कर रहे लोगों के ऊपर उनके कुछ शत्रु हावी रहेंगे। आप यदि एक नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी के तलाश में लगे हैं,तो आप मेहनत करते रहें,तभी आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाएंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आज आप परेशान रहेंगे।


 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप आज किसी से धन उधार लेने से बचे और कार्यक्षेत्र में आप पूरे विश्वास के साथ काम करेंगे और परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी निभाएंगे। आपको आज किसी पिछली गलती के लिए कार्यक्षेत्र में माफी मांगने पड़ सकती है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकते हैं,जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आपका कोई पुराना मित्रों आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ व नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अच्छे कार्यो से सामाजिक क्षेत्रों में अच्छे जनसमर्थन का पूरा लाभ मिलेगा। आप व्यापार में आज लाभ के अवसरों को पहचान कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करना है व परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई गलती हो,तो उसमें आप अपनी अच्छी सोच दिखाएं और उन्हें माफ करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको कोई निर्णय अपनी बुद्धि और विवेक से ही लेना होगा और अपनी कुछ गलतियों को अनदेखा ना करें। आपको खर्च के मामले में हाथ दबाकर रखना होगा,नहीं तो आपको बाद में धन की कमी के कारण समस्या हो सकती है। आपको किसी से कोई धन संबंधित सूचना मिलने पर सावधान रहना होगा और आप अपनी संतान को संस्कारों की सीख दें।  आपका दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपके मन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी और आपको किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक मामले में कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने व्यापार के कुछ योजनाओं के रुकने से परेशान हो सकते हैं। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो, तो आपको पूरा अपना मन वही लगाना होगा। इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आज आपकी शाखा चारों ओर फैलने से आपको प्रसन्नता होगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे और जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते है,तो वह शुरू कर सकते हैं,जिसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कारोबार कर रहे लोग आज अपने बिखरे कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आपके अंदर अहंकार की भावना जन्म ले सकती है,जो आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपने यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया,तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
व्यवसाय कर रहे लोगों को आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी,जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लेकिन आप संतान के व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं,इसके लिए आप उनसे बातचीत करेंगे। आपने यदि कोई पुराना कर्ज लिया था,तो आज वह आपसे वापस मांग सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को अनदेखा नहीं करना है और साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आप किसी भी समझौते पर बहुत ही सोच समझकर हस्ताक्षर करें और यदि आपने परिवार के किसी सदस्य के लिए भावनाओं में बहकर कोई फैसला लिया,तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। आप घर से बाहर किसी अजनबी से सावधानी बरते व भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। किसी कानूनी मामले में आज आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको यदि आज किसी से धन उधार लेना पड़ा,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करने को मिलेगा और आप अपना दिया हुआ काम समय से पूरा करके देंगे। आप किसी भूमि -वाहन,मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं चल रही थी,तो आपको उनसे काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी,जिसे आपको अच्छे कामों में लगाना होगा। आप इधर उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में आपका मेल बनाए रखें,तभी आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यदि अपने सीनियर से किसी बात को कहे, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें,तभी वह पूरी हो पाएगी। पारिवारिक रिश्तों में आज मजबूती आएगी और आपको परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यवसाय में नवीनता ला सके तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है,लेकिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाएंगे,तो आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही मुश्किलों के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। समाज में आज आप कुछ सुनिश्चित लोगों के साथ बातचीत रखेंगे,जिससे आपको अच्छा जन समर्थन मिलेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र मे लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान आज आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है,जो आपको अवश्य पूरी करनी होगी। आप अपने कुछ पारिवारिक मामलों को घर से बाहर ना जाने दें,नहीं तो लोग बाद में आपका मजाक बना सकते हैं। जनसंपर्को से आज आपको लाभ मिलेगा,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उनकी वह इच्छा आज पूरी होगी,लेकिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और परेशान होना होगा,उसके बाद ही उन्हें कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपका कोई पिछला निवेश आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें