Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे नहीं तो आप किसी अन्य काम में लगकर उनकी ओर ध्यान नहीं देंगे जिसके लिए बाद में आपको समस्या होगी। राजनीति में कार्यरत लोग आज अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे जिसमें वह सफल भी अवश्य होंगे। आप किसी काम में परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे,लेकिन रिश्तों में चल रही अनबन के कारण वह संभव नहीं होगा। आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से बचें।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करना होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। यदि आप किसी काम को कर रहे हैं,तो उसमें अनुशासन पर पूरा जोर दें और विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह सक्रिय रहेंगे और आपके काम में नकल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आप धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपकी छवि और निखरेगी।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा,लेकिन आपको व्यर्थ में मान बड़ाई के कार्य को करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी दी गई जिम्मेदारियों को पूरे सूझबूझ से निभाएं नहीं तो कोई गलती हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि आप चिंतित थे,तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें विदेश से कोई अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों अपने मुनाफे को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आपकी यदि किसी मित्र से मुलाकात होगी,तो आप उनको कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के पूरे संकेत बनते दिख रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा अधिक करने से बचना होगा,नहीं तो वह टूट सकता है। आज आपकी वाणी आपको पूरा मान सम्मान दिलाएगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसे स्थगित कर दे नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे जिससे भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा। आप आज नई ऊंचाइयों को छूने के चक्कर में किसी गलत काम में हाथ डालने से बचें। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप किसी नए प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार संबंधी यदि कुछ योजनाएं बनाएं तो उसमें आपको किसी को भी साझेदार बनाने से बचना होगा नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी मेहनत से किसी ऐसे काम को अंजाम देंगे,जिससे आपका और आपके कुल का नाम रोशन होगा और परिवार में आप जिम्मेदारियों से कुछ सीख लेंगे,क्योंकि परिवार का कोई सदस्य आपसे गलत बोल सकता है। आपको अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखनी होगी। आपको स्वास्थ्य में चल रही किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं,लेकिन आपको दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी साख चारों ओर फैलेगी और किसी लेनदन के मामले में आपसे से कोई चूक हो सकती है। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे तो वहां आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। नौकरी कर रहे लोग अपने कामों के प्रति सजग रहेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे,लेकिन जल्दबाजी में आप किसी पर भरोसा करेंगे तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप किसी अपने मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। निवेश से आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कला प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने किसी लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी वह पूरा होता दिख रहा है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उन्हें उसमें अच्छा समर्थन मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपका कोई नया काम बन सकता है। बिजनेस में आ रही कुछ समस्याओं को लेकर आप कुछ अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने किसी महत्वपूर्ण बात को जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। आप सभी के प्रति सम्मान व स्नेह का भाव रखेंगे,जिससे आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आने से आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको आज कोई मन मुताबिक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप भाईचारे के कारण किसी गलत काम के लिए हां कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। आप अपने आलस्य के कारण कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं जो आपके लिए बाद में परेशानी लेकर आएंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। घर परिवार में चल रही कलह समाप्त होने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आप अपनी सूझबूझ से परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें व अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। आप योग- व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो बेहतर रहेगा।