TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपका व्यवहार और आपकी सेहत दोनों ही इसे खोने का बड़ा कारण बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। आपके रूखे व्यवहार से गैर तो गैर अपने भी नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आय कम और खर्च अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी। घर,वाहन आदि की मरम्मत पर अचानक से अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान वाहन बेहद सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। किसी को धन उधार देने या किसी योजना में धन निवेश करने से पहले खूब सोच-विचार लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा भी संभव है। इस दौरान संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री से आपकी प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ उपजी किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।