फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 10 August: वृषभ और मिथुन समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 10 Aug 2022 06:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल: आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को अच्छा पद मिल सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सहयोगी आपसे ईष्या करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ और नए लोगों को भी शामिल कर सकते हैं। विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। व्यक्तित्व के नए आकर्षण का आपके अंदर संचार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा भी कर सकते हैं। आप अपनी कुछ पुरानी देनदारियों को भी समाप्त करके चैन की सांस लेंगे। संतान को किसी धार्मिक संस्था से जुड़े देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आप अपने हुनर और समझदारी से अपने सभी कार्य को बखूबी निभा पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अचानक से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बन सकते हैं,लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आपको उसका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी लेनदेन को बहुत ही सावधानी से करना होगा। यदि करियर के बारे में महिलाएं कुछ सोच रही हैं,तो वह कोई छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकती हैं,वह भी उनको भरपूर लाभ दे सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। आपको अपनी जिम्मेदारी भरे कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा सकते हैं,जिसमें आपको पिताजी को साथ लेकर जाना अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। घर में लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन जो जातक किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उनके लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें पुरानी के साथ-साथ कोई नया ऑफर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको ननिहाल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी की बात को आपको दिल पर नहीं लगाना है,नहीं तो आप इसी में ही लगे रह जाएंगे। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे,जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही किसी समस्या को अपने गुरुजनों के सामने रख सकते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे,क्योंकि आपको आमदनी कम होगी। आपके खर्चे बेतहाशा रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने समय का सदुपयोग करें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो कुछ काम आपके हाथ से निकल सकते हैं। आप अपने खर्चों के लिए किसी से धन उधार भी मांग सकते हैं। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि कराने पर भी विचार करेंगे। पिताजी के सहयोग से आपकी लंबे समय से चली आ रही धन की समस्या समाप्त होगी।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। मन मुताबिक लाभ मिलता दिख रहा है।  आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी व व्यापारियों को कुछ सरकारी नियमों को मानने के कारण परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह मानकर जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए आपके आप कुछ नए दोस्त बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करके बहुत खुश होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। माता पिता के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको सरकारी संस्था से जुड़े रहने का लाभ मिलेगा। आप हाथ चारों ओर फैलाएंगे,लेकिन आपके मन में कुछ आईडिया आएंगे,जिन पर आपको अमल करना बेहतर रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन परिवार के लोगों में आपसी प्रेम और स्नेह बना रहेगा। आपकी मानसिक उलझन खत्म होंगी और आप कार्यों को करने में पूरा ध्यान लगाएंगे। बैंकिग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखने से लाभ होगा। संतान आज अपने में ही मगन रहेगी व दूसरों की बातों पर ध्यान ही नहीं देगी। यदि आपकी कोई बिल पेंडिंग है,तो आज आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने कार्यों को लेकर व्यस्त चल रहे हैं,तो उसमें अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि जीवनसाथी आपसे किसी प्रकार की मदद मांगे,तो वह आपको अवश्य करनी होगी। अपनी किसी पिछली की हुई गलती का आपको पछतावा होगा। ऑफिस में लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होता दिख रहा है। माताजी की आपसे किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे,जिनके आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। किसी खास मामले में आपको सोच अच्छी रखनी होगी। आपको इनकम बढ़ाने के कुछ अन्य साधन भी प्राप्त होंगे। संतान अपने करियर में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए कुछ खास रहने वाला है। बिजनेस में भाई बहनों के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ से आप किसी मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी,लेकिन ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में आपको किसी गलत रास्ते को नहीं पकड़ना है,नहीं तो उसमें आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज उनकी मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें