लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी से बात करने के मूड में रहेगें लेकिन जैसे ही आप बातचीत शुरु करते हैं, हो सकता है कि आपका प्रेमी कुछ पुराने मुद्दे आपके सामने रख दें और आपसे बहस करें। इससे आपका मन उचाट हो सकता है और आप आगे बात बढाने की बजाय चुप रहना ज्यादा पसंद करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपको प्रेमी की बहुत सी बाते अच्छी नहीं लगेगी लेकिन आप उन्हें नजर अंदाज करते हैं तो शांति बनी रहेगी अन्यथा आप दोनों के मध्य बहुत से मतभेद पैदा होने के आसार बनते हैं। यदि आप मतभेदों से बचना चाहते हैं तब आपको प्रेमी से आज मिलना ही नहीं चाहिए।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आप संबंधों को बेहतर बनाना चाह रहे हैं लेकिन शायद आपका प्रेमी लगातार संबधों पर अंगुली उठाए जा रहा है तब आज आपके सब्र का बांध टूट सकता है और आप अपने प्रेमी को अल्टीमेटम भी दे सकते हैं। आप आवश्यकता से अधिक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं जो कि आपके संबंधों के लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके मन में रोमांस भरा हो सकता है लेकिन दुर्भाग्य से आपका प्रेमी आपसे आज मिल नहीं पाएगा और उसकी यह अनुपस्थिति आपको अत्यधिक खलेगी। आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा अन्यथा भावनाओं में बहकर आप गलत राह अपना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको कहीं दूर जाना पड़ सकता है अथवा अन्य किन्हीं कारणो से आप प्रेमी से दूर रह सकते हैं। आज रोमांस और प्रेम से आपकी दूरी बनी रहने से आप अपना समय अपने खास मित्रों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। अपने मित्रों से अपने प्रेम के भविष्य के बारे में बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):जरुरी नहीं है कि जिन शब्दों का प्रयोग हम अपनी बात को दूसरे तक पहुंचाने के लिए कर रहे हैं वह भी समझे जो हम कहना चाह रहे हैं। ऐसा ही आज कुछ आपके साथ भी हो सकता है। आपकी बात का कुछ ओर ही अर्थ आपके प्रेमी को समझ आ सकता है। जिससे एडी चोटी का जोर आपको उसे मनाने में लगाना पड सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका प्रेमी आज आपकी किसी बात को लेकर उत्तेजित व नाराज हो सकता है। यदि आप प्रेमी का साथ समझौता कर लेगें तब आपसी संघर्ष की घड़ी टल सकती है अन्यथा नहीं। आप भी ढीठ बने रह सकते हैं और जान बूझकर प्रेमी को सताने का काम कर सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यदि आप दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा है तब कोई तीसरा आप दोनों के मध्य किसी भी तरह की दरार नहीं डाल पाएगा लेकिन जहां आपका जरा भी ईमान डोला तब आप दूसरे की बातों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए आप दोनों को ही आज अपने कानों को बंद रखना चाहिए।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आपका प्रेमी आपके नकारात्मक पहलुओं की ओर आपका ध्यान खींच सकता है। प्रेमी की यह बातें आपको रुचिकर लगने की बजाय खटास भरी लग सकती हैं जबकि आपको अपने व्यक्तित्व के इन खराब बिन्दुओं पर एक नजर अवश्य ही डालनी चाहिए और उन्हें नकारना बिलकुल नहीं चाहिए।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपने दिल को खोलकर अपने प्रेमी के सामने रख देना चाहेगें और रोमांस में दूब जाना चाहेगें लेकिन किसी एक बात से आप डर कर शायद एक कदम पीछे हट जाएं। आप अपने बीते हुए कल को याद कर के अपने वर्तमान को भी ठीक से जी नहीं पा रहे हैं और ना ही अपने संबंधों पर विश्वास ही कर पा रहे हैं। आपको बीते कल को भूलना ही होगा तभी आप अपनी लव लाईफ़ का पूरा मजा ले पाएंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने रिश्तों में थोड़ी परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आप इस परेशानी को दूर करने का प्रयास तो बहुत करेगें लेकिन आपका यह प्रयास आप तक ही सीमित होकर रह सकता है। आपके हाव भाव से कहीं से भी प्रेमी को महसूस नहीं होगा कि वास्तव में आप कुछ कर भी रहें हैं या नहीं। रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए आपको बोल्ड बनना होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आपका मन चाहेगा कि आपका प्रेमी आप पर आज खास रुप से ध्यान दें और आप आज कुछ करें लेकिन आपके ग्रहों की स्थिति ऐसा करने में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। समय को अपने पक्ष में करने के लिए खुद आपको कदम आगे बढाना होगा और प्रेमी को एक खास डेट पर ले जाना होगा।