फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 08 August: मिथुन,कर्क, सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी और बिजनेस में होगा फायदा

Mon, 08 Aug 2022 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे,जिसके कारण आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय दूसरों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कोई पार्टी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जाएं,तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपके कुछ शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे,लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको विदेशों से व्यवसाय करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा, जिसे आपको तुरंत पूरा करने की कोशिश करनी होगी। माता पिता से आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं,तो आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। भाई बहनों से चल रहा विरोध आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप पूरे उत्साह व जोश से भरे रहेंगे और किसी भी कार्य में बिना सोचे समझें निवेश करेंगे,लेकिन यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग यदि एक पार्टी को छोड़कर दूसरी को ज्वाइन करना चाहते हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना होगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी हो सकती है,जिसके बाद आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज दिन की शुरुआत बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बेहतर रहेगी,लेकिन दोपहर बाद उतना लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन लोगों को मांस मदिरा की लत लगी हुई है,वह आज उसे छोड़ने की भी सोचेंगे। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अपने तनाव को थोड़ा कम कर पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी झड़प हो सकती है,जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगी। कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए इस स्थिति से आसानी से बाहर निकल पाएंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है,जिसके कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़ेगा। आपको संतान की संगति का विशेष ध्यान रखना होगा,नहीं तो वह किन्हीं गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपके अंदर जो बोलने की कला है,वह आपको बहुत कुछ काम दिलवा सकती है। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी नए बिजनेस को खड़ा कर सकते हैं। मन में कुछ नए-नए विचार आएंगे,जिन्हें आप व्यवसाय में लगाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी अपने परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा। आपको हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। यदि व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपको लाभ अवश्य दिलाएगी। पिताजी आपके किसी काम से ना खुश हो सकते हैं।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान तो रहेंगे। व्यापार में मनमुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप उन्हें आसानी से कर पाएंगे। पारिवारिक कलह आज समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर उनके कुछ शत्रु हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे उन्हें बचना होगा। दोस्तों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन का संचय भी करने में आप सफल रहेंगे। मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। पिताजी से यदि आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो,तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,लेकिन भाईयों की मदद से आप समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है,इसलिए बिल्कुल ना करें। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे,लेकिन आपके कुछ कड़वे वचन आपके किसी मित्र से दरार पैदा करा सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी दूसरे को सलाह देने से बचना होगा। माताजी को अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

 

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े,तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप कठिन कार्य को भी पूरी मेहनत से करके देंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े नुकसान में आ सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। आपको किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होने के कारण धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से आप किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप पूरे उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। लोगों को किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आपको किसी अपने के करियर की चिंता होगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करके ही सफलता हासिल होगी। आप आज किसी पुरानी देनदारी को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप समाज सेवा में कार्यरत हैं,तो आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी करने वाले लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। उन्हें मन मुताबिक कारण मिलने के कारण और प्रसन्न रहेंगे। आप मीठी मीठी बातें करके आस पास के लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे,जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी ऑनलाइन कार्य को करना चाहते हैं,तो वह भी उसमें सफल होंगे,लेकिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद हो,तो उसमें दोनों पक्षों की बात सुनकर ही किसी को कुछ बोलना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें