Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति मेल मिलाप करने आ सकता है,जिसमें आपको तोल मोल कर बदला बेहतर रहेगा। यदि आपने पहले किसी से उधार उधार लिया था,तो वह आज आपसे मांग सकता है। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी,जो लाभदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका कोई नया काम करने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आपको परिवार में चल रही कलह से कुछ तनाव तो रहेगा,जिसके कारण आप कोई गलती से गलत निवेश के लिए हां कर सकते हैं,जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। व्यापारिक क्षेत्रों में निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। यदि आज किसी भूमि,भवन आदि के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको कुछ असुविधा तो होगी लेकिन लाभ हो सकता है।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। यदि आपके कुछ जरूरी काम लंबे समय से अटके हुए हैं,तो उनमें आप किसी अनुभवी व वरिष्ठ सदस्य से मदद ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो आप उसे मिल बैठकर समाप्त करेंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। जो लोग नौकरी के लिए घर से दूर जा रहे हैं,उन्हें मन मुताबिक काम मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आय के नए नए स्त्रोत आपको मिलेंगे जिससे धन कमाकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि नौकरी में कोई समस्या आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। व्यापार में चल रही योजनाओं में से कुछ योजनाओं पर आज आप रोक लगा सकते हैं। आप आज माता पिता को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे। पिताजी को यदि कोई रोग चल रहा है,तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि कुछ समस्याओं ने लंबे समय से घेरा हुआ था,तो आपको उनमें काफी हद तक निजात मिलेगी। आपको आज किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साहित्यिक जगत के लोग किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं,जहां उन्हें कोई सम्मान भी प्राप्त होगा। यदि जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज है,तो उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएगाउनके लिए कोई उपहार लेकर आएं और उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा धन कमा सकते हैं,लेकिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको जीत दिलाने के लिए कुछ कठिनाई होगी। माताजी को आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है,नहीं तो कोई बड़ी गलती हो सकती है,जिसके लिए अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है,इसलिए सावधानी बरतें।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र ही आपके साथ धोखा कर सकता है जिनसे आपको सावधान रहना होगा और किसी को उधार देने से बचना होगा। परिवार के लोग आपकी बात का मान रखेंगे और आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं,लेकिन आपके व्यवहार में आज कुछ चिड़ापन रहेगा जिसके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपके घर आ सकता है।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि स्वास्थ्य में लंबे समय से आपको कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था,तो आज उनमें आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। आपका रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज कोई अच्छा निवेश का सौदा आ सकता है,जिसमें उन्हें बिना सोचे समझे निवेश करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आप किसी रुके हुए काम को पूरा करेंगे।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना मे बेहतर रहने वाला है। साझेदारी में आप किसी नए बिजनेस को शुरू करना चाहे,तो उसमें पिताजी से बातचीत अवश्य करें। करियर में आपको कुछ नई संभावना मिलती दिख रही है। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ समस्या थी,तो वह आज सुलझेगी। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी बड़े निवेश में हाथ डाल सकते हैं और आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे,जिनसे आपको बचना होगा।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच सकते हैं,जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। जिसके बाद आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से व्यवसाय योजना को फिर से गति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। यदि आप कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। बेरोजगारी से परेशान लोगों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्य भी आप परेशान रहेंगे। आपके आज कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई नया पद या प्रमोशन मिल सकता है। यदि आप किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लें,तो वह भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन भाग्य मजबूत होने के कारण आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी भागदौड़ तो करनी पड़ेगी, लेकिन वह भी आसानी से सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आपके पिछले रुके हुए सभी काम भी फिर से शुरू हो सकते हैं। आप यदि किसी बैंक व संस्था से ऋण उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं,जो आपको आसानी से मिल जाएगा। शरीर में फुर्ति रहने के कारण आपका संचार होगा। विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई लिखाई में जुड़ सकते हैं।