Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को जल्दबाजी में करने से बचे,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आपको आज किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है,इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आज कुछ पारिवारिक मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे,लेकिन आपको आज अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में यदि कोई कलह उत्पन्न हो,तो उसमें आज आपको शांत होकर कोई निर्णय लेना होगा।