फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 03 June : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों की बाधाएं होंगी दूर, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Fri, 03 Jun 2022 12:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी। माता-पिता से आपका कोई वैचारिक मतभेद भी पनपता देख रहा है। आपको बड़े व सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने का मौका मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग और धन लाभ मिलेगा। संतान द्वारा कुछ अच्छे कार्यों से समाज में सराहना होगी,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी कुछ पर्सनल समस्याओं को लेकर विवादों में रहेंगे,जिसके बाद लोग उनके ऊपर उंगली भी उठा सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से डांट खानी पड़ सकती है।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि व्यवसाय सबंधित कुछ समस्याएं हैं,तो उन्हें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलजुलकर सुलझाना बेहतर रहेगा। आपको खानपान से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आप कुछ खरीदारी करेंगे,जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा,लेकिन भाइयों से चल रहा वाद विवाद  आपका लंबा खिंच सकता है,जिसमें आपको किसी से माफी भी मांग ली पड़ सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है,जिससे आपको सावधान रहना होगा। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,वह अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करेंगे। संतान को धार्मिक कार्य की ओर अग्रसर होते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आप कुछ लोगों के कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और अपने कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,तो आपके लिए परेशानी भरे रहेंगे। आपको किसी के भी कहने में आकर किसी से किसी को भला बुरा नहीं बोलना है व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती हैं। आपके ऊपर कोई सच्चा झूठा आरोप लगा सकता है,जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता पूर्ण आनंद लेंगे।  नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं,उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका कोई अपना ही आपका शत्रु बन सकता है जो आपका नुकसान करवाने की सोच सकते है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि जीवनसाथी आपसे किसी बात की जिद करे,तो आपको उन्हे समझाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने कुछ धन संबंधित समस्याओं को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं,जिनका समाधान आपको पिताजी से अवश्य मिलेगा।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है,लेकिन यदि आपने  किसी परिस्थिति में ज्यादा गुस्सा दिखाया,तो वह आपके लिए परेशानी बना सकता है। आपको किसी परेशानी में संतान मदद करेगी जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को आप अपनी चतुर बुद्धि से सफल करने में कामयाब रहेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास करने से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। आपको अपनी किसी परिवार के सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी व्यक्ति से उधार लेते समय अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी नए कार्य में निवेश करने का मौका मिले,तो बहुत ही सोच विचार कर करें,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप काफी सारी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी,लेकिन आप कुछ आलस्य दिखाएंगे जिसके कारण आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। आपके कुछ रुके हुए कार्य आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। माता पिता के आशीर्वाद से आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य होगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें अभी पुरानी में टिके रहना ही बेहतर होगा। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो तो भी उसमें आपको गुस्से को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है तभी आप किसी समस्या का समाधान आसानी से कर पाएंगे।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। मौसम का विपरीत असर आज आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में अपना सहयोग देंगे,लेकिन आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। आप घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों से भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप मस्ती के मूड में नजर आएंगे और आप परिवार में और कार्यक्षेत्र में भी मौज-मस्ती में ही लगे रहेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जाए,तो उसको आपको सावधान रहकर करना होगा। आप तरक्की पाने की जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपको चारों ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर कर सकते हैं। आपको चल रही परियोजनाओं में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी और आप विदेश यात्रा का भी खूब आनंद लेंगे। आप अपने मन में चल रहे कुछ विचारों को परिवार के सदस्यों के सामने रखेंगे। यदि आप धन के निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं,तो आप शेयर बाजार आदि में इन्वेस्ट करके भविष्य में अत्यधिक धन लाभ कमा सकते हैं,लेकिन दूसरों के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखना होगा नहीं तो आपको किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा किसी मित्र की मदद से दूर होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें