फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 01 May 2022 : इन पांच राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा शुभ, मिलेंगी अपार सफलताएं

Sun, 01 May 2022 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण कुछ अलग रहेगा और परिवार में आपकी शान बढ़ेगी,क्योंकि आपकी बात का मान रखा जाएगा जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग विदेशों में जाकर बसना चाहते हैं उनको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,क्योंकि उसमें यदि आपको कुछ पुराना रोग चल रहा हैं,तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज जीवनसाथी से चल रहे वाद विवादों को समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतरीन रहेगा। सरकारी कामों में पैसा लगाने के आज योग बनते नजर आ रहे हैं और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज यदि आप रुपए-पैसे का लेनदेन करेंगे,तो वह भी सावधानी से करना होगा। आपको किसी से भी कड़वा बोलने से बचना होगा नहीं तो वह आपकी बात का बुरा मान सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप उसे उन्हें कम करने की कोशिश में लगे रहेंगे,लेकिन वह कम नहीं होंगे। परिवार में आज किसी सदस्य की सफलता पर गर्व होगा व आपके कुल का नाम रोशन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी,लेकिन खर्चों में अधिकता होने के कारण आपका धन कोष में कमी आ सकती है। आप यदि किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं,तो आपको  साझेदारी से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप पैसों की जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी परिजन से कोई बहसबाजी भी हो सकती है। आपको किसी समारोह में तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको अपनी भाई बहनों से चल रहे अवरोधों को भी समाप्त करना होगा। यदि आप किसी एलआईसी या एफडी आदि में धन संचय करने की सोच रहे हैं,तो अवश्य करें। छोटे व्यापारियों को कार्य क्षेत्र में नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा,जिनका आपको हिम्मत से सामना करना होगा और घर परिवार में भी कोई कलह उत्पन्न होने पर आपको दोनों पक्षों को सुनना बेहतर रहेगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा। यदि आपका कोई भूमि व वाहन संबंधित मामला विवादित है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि महिलाएं किसी घरेलू कार्य या व्यवसाय को शुरू करना चाहती है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको सुबह से ही एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। यदि आप व्यापार में कुछ परियोजनाओं में धन लगाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी,लेकिन आपको किसी काम को कल पर नहीं टालना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह काम आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार में लाभ कमाने के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करना चाहते हैं,तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको किसी निर्धारित लक्ष्य को बनाकर अपने कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी शुरू कर देनी चाहिए,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। धन के मामले में आज बढ़ोतरी होगी और आप अपना कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को करते समय अपने मन में चल रहे अवरोधों को शांत करना होगा। गृहस्थ जीवन में नयापन आएगा,लेकिन संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे और यदि आपके भाई के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो आप उसके लिए किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आप मेहनत से अपने हर लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। यदि आपने कभी किसी को उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो लोग नौकरी में कार्यरत है और किसी दूसरी नौकरी के लिए भी प्रयास कर रहे है,तो उनको वह प्रयास सफल होंगे। बिजनेस करने वाले लोग यदि बैंक से ऋण लेना चाहते हैं,तो वह उनको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके जीवन में किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती है।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे और एक नई ऊर्जा से दिन की शुरुआत करेंगे। आपको धन के मामले में कुछ बेहतर ऑफर मिल सकता हैं। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को  कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको अपने घर परिवार अथवा किसी बाहर के सदस्यों को अपने मन की किसी बात को बताने से बचना होगा, नहीं तो में बाद में आपका मजाक बना सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है,लेकिन आप किसी छोटे दौरे की यात्रा पर जा सकते हैं।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा।  आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे व आज आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई अटका हुआ काम आपके गले तक आ जाएगा,लेकिन विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे व भागदौड़ अधिक होगी। आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी होगी,जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी व आपके चारो ओर खूब प्रशंसा होगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को खत्म करने के पूरी कोशिश करेंगे,जो युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और मेहनत करनी होगी,तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने कुछ घरेलू खर्चों में गिरावट करने की सोचेंगे और अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की कुछ सामग्री भी लेकर आ सकते हैं। आपको पिता माता पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा,जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी काम में पैसा लगाने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो आपका वह धन फंस सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलती दिख रही है। आपको कुछ धार्मिक कामों में भी धन व्यय करना होगा। आपको कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं,जिनसे आप धन लाभ कमा पाएंगे,लेकिन आपको परिवार के किसी सदस्य से समय पर सहयोग न मिलने के कारण आपका विश्वास टूटेगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें