फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 फरवरी राशिफल: शनिवार के दिन इन 4 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा, हो सकता है धन लाभ

Sat, 08 Feb 2020 10:41 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
daily horoscope
Daily Horoscope, February 8: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



पढ़ें, चंद्र राशि पर आधारित 8 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष
  • आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है आपको स्वास्थ्य संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है परिवार का सहयोग मिलेगा इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा है उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी संतान से किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है पढ़ाई में व्यवधान रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष
  • आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी धन लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा जिससे आपको धन संबंधित अच्छे नतीजे हासिल होंगे पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का योगदान काफी सहायता करेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन
  • आज आपके व्यवहार में अंतर देखने को मिलेगा आप काफी समझदारी से निर्णय लेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे लेंगे जो आपके बेहद काम आएंगे आपके काम की प्रशंसा भी हो क्योंकि लोग आपसे आवश्यक कार्यों के लिए सलाह मांगने आएंगे दांपत्य जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं जो लोग प्रेम जीवन में है उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास आज रंग लेकर आएंगे और आपको उचित फल मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क
  • व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह
  • आज भाग्य का सितारा बुलंदियों पर रहेगा और आपको अनेक कामों में सफलता मिलेगी एल्बम प्रयासों से सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे और आप का मनोबल बढ़ेगा काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे केवल प्रेम जीवन ही नहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और आपका साथ ही आपकी मदद करेगा हर उस तनाव को दूर करने में जिसको आप अभी तक झेल रहे थे आपका पारिवारिक जीवन बेहद सुख में रहेगा और आपको आज अपने जीवन में कुछ अच्छे पलों को दोबारा याद करने का मौका मिलेगा किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या
  • आपके लिए आज का दिन भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और आवश्यकता अनुसार एक्सरसाइज करें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका  असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, धन हानि हो सकती है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी और परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पिता के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला
  • आपके लिए आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। अपनी किसी रूचि को आज लोगों के सामने लेकर आएंगे जिससे लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रियजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे और नौकरी में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
  • आपके लिए आज का दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी और बरसों से अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जिसकी वजह भी आपका व्यवहार होगा इसलिए माफी मांगना बेहतर होगा। खर्चों में अधिकता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपने ऑफिस के काम में थोड़ा कम रुचि लेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु
  • आज के दिन को बेहतर बनाने में आपके मित्र और आपके छोटे भाई बहन आपकी सहायता करेंगे हालांकि आपके खर्चे काफी अधिक रहेंगे और आप सुदूर यात्रा पर भी जा सकते हैं पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जिससे मन खुश रहेगा काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे व्यापार के सिलसिले में आज कुछ समस्या हो सकती है लेकिन इंपोर्ट एक्सपोर्ट करने वाले लोगों को आज अच्छा धन लाभ हो सकता है प्यार के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर
  • यदि आप मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने देंगे तो आपको परेशानियां होंगी अन्यथा स्थिति बढ़िया भी हो सकती है। यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा लेकिन यदि आप अपने आप को संभाल लेंगे तो आज आपको आर्थिक तौर पर कई ऐसे मौके मिलेंगे जो आगे बढ़ाने वाले साबित होंगे। आप प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ अच्छा काम कर पाएंगे और आपको धन लाभ होगा। इतना ही नहीं आप अपनी चुनौतियों से जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे और साथ ही आपके परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए आज के दिन थोड़ा संभल कर रहें। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना आपको फायदा पहुंचाएगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ
  • आज के दिन को बेहतर बनाने में आपको कोई कसर बाकी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि आज आपको कोई लाभ मिलेगा जो लंबे समय तक चलेगा और आप जिस का आनंद ले पाएंगे लेकिन इस अवसर को हाथ से ना जाने दें। प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय कुछ नाराजगी के बावजूद भी आपके साथ रहेगा और आपको खुशी देगा। किसी चुनाव में या कंपटीशन में आपको सफलता मिलेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। अपने बॉस को मनाने में आप कामयाब रहेंगे और उनकी नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आमदनी भी बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन
  • आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। फिर भी आपको अपने काम पर और परिवार पर दोनों में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और आप को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अटका हुआ धन मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें