फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

08 जनवरी का राशिफल: जानें बुधवार के दिन किन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार

Wed, 08 Jan 2020 04:25 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग पौष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र है। चंद्रमा आज वृष राशि राशि में स्थित है।

पढ़ें 8 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है और कुछ लोगों के ट्रांसफर आर्डर भी आ सकते हैं। इसके अतिरिक्त भाग्य के भरोसे बैठना आपके लिए अनुकूल नहीं होगा, इसलिए काम जारी रखें। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और जीवन साथी आपके काम में सहायक बनेगा। संतान का सुख आप को पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। यदि आप सिंगल हैं और किसी से लव करते हैं तो आपका प्रियतम आपको कोई अच्छी सलाह देगा और साथ में आपको वक्त बिताने में कहीं दूर जाने में सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ समस्याओं के बाद धन प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन छोटे भाई बहनों का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आप निजी प्रयासों में भी बढ़ोतरी करेंगे जिसका आपको उचित फल मिलेगा। अपनी किसी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे जिससे मानसिक प्रसन्नता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन एक दूसरे के माध्यम से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने काम से काम रखें दूसरों के कार्य में व्यर्थ हस्तक्षेप ना करें। इसके अतिरिक्त जो लोग सिंगल हैं उनके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहने वाला है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आर्थिक मामले में मिला-जुला असर प्राप्त होगा। दिन की शुरुआत खर्चों में अधिकता से होगी। जो शाम होते होते ठीक हो जाएगी और आपको आमदनी में बढ़ोतरी मिलेगी तथा खर्चे कंट्रोल में आ जाएंगे। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी से कुछ विशेष बातों पर विचार विमर्श करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है और आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं उनके प्रेम जीवन में अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी। एक दूसरे के अधिक निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन आप से अधिक समय की डिमांड करेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, लेकिन शाम होते-होते खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। प्रेम जीवन में आज संभलकर कदम रखने का दिन है। अपने प्रिय से झगड़ा होने से बचने का प्रयास करें जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए दांपत्य जीवन काफी अनुकूल रहेगा और खुशी का सिलसिला जारी रहेगा। आपका प्रियतम कुछ खर्चे आपसे करवाएगा। जो आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे। विरोधियों के प्रति सावधानी बरतें क्योंकि वह आपको हानि पहंचाने का प्रयास कर सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी जिससे आप काफी सुकून महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत करना जारी रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन कई मायनों में काफी खास रहेगा। दोपहर तक आप अपने काम पर फोकस रखेंगे, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलेगी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कोई नया अवसर आपके हाथ लगेगा। जो आपकी सभी समस्याओं को खत्म कर देगा और आप आर्थिक तौर पर मजबूती की राह में आगे बढ़ेंगे। खर्चे आपके अधिक रहेंगे, लेकिन आपको सुख प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान कमजोर इसलिए अपने काम पर फोकस करना आपके लिए आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन शाम के समय परिवार में किसी बात को लेकर आपकी जवाबदेही आवश्यक होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
ऑफिस के सहकर्मियों के साथ अथवा परिजनों के साथ पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। लंबी छुट्टी के लिए प्लान बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और आपके प्रिय से रिश्ते में चली आ रही समस्याएं भी दूर होंगी और एक दूसरे से खुलकर बात करेंगे जिससे एक दूसरे के प्रति और प्यार महसूस होगा। आपको समाज में सम्मान मिलेगा और सोशल सर्किल में बढ़ोतरी होगी। आमदनी से जुड़ा कोई नया आईडिया आपके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा ध्यान से चलना होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। बिना जाने कोई बड़ा निवेश करने से बचें और किसी भी प्रकार की यात्रा पर अगर जाना हो तो आज के दिन को टाल देंगे तो बेहतर होगा, हालांकि आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और आपको आपके काम के लिए किसी प्रकार की अनुभूति बेहतर तरीके से होगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको प्रशंसा देंगे। अपने कुछ खास रिश्तेदारों अथवा मित्रों से मेल मुलाकात के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है और अपने निजी प्रयासों से जिस काम में आप हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने की स्थिति बनेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन व्यापार के सिलसिले में की गई आता है। काफी फायदेमंद साबित होंगी और आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे जो आने वाले समय में आपको लाभ देंगे। दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है और आपके अपने जीवनसाथी से संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपका रिश्ता बेहतर बनेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ प्रसन्न रहेंगे। इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा और घर परिवार में लोग मिलजुल कर रहेंगे, जिससे आप शांति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, इसलिए अपने काम को एंजॉय करें।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं और इसके कारण आपको अच्छा खासा खर्चा भी करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आपकी लव लाइफ में आज तनाव देखने को मिल सकता है और आपका प्रिय किसी काम से दूर जा सकता है जिससे आपको उनकी कमी का एहसास होगा। यदि आप शादीशुदा है तो दांपत्य जीवन में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। आपका जीवन साथी काफी व्यस्त रहेगा और इसलिए आप पर ध्यान थोड़ा कम दे पाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम पर फोकस रखने की आवश्यकता पड़ेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आपके मन में कर्म ही पूजा है का सिद्धांत चलेगा और आप अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान देंगे जिससे आपका काम बेहतर तरीके से होगा। यदि आपके एक से अधिक बॉस हैं तो कुछ लोगों से आप की दिक्कतें बढ़ सकती हैं इसलिए अपने व्यवहार को संतुलित रखने का प्रयास करें। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और आपका प्रिय आपके कामों में आपके साथ खड़ा होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन भी आज के दिन बेहतर रहेगा और आप उनसे निजता का भाव रखेंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा जिससे आप दिन का आनंद लेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आमदनी काफी अच्छी होगी जिससे मन खिला-खिला रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से आपके कार्य में सफलता मिलेगी। उनकी सलाह से कोई बड़ा काम हाथ में लेंगे जिसके सफल होने से आपको बहुत लाभ भी होगा और सफलता भी मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी से दिन बेहतर बनेगा। पारिवारिक जीवन के लिए भी दिन अच्छा है, हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति देखी जा सकती हैं। यदि आप अभी सिंगल है तो प्रेम जीवन में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। वह शीघ्र ही ठीक हो जाएगा। केवल अपने खान-पान पर ध्यान दें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आप काफी भागदौड़ में रहेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना भी बन सकती है इसके अतिरिक्त प्यार के मामले में अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं या उनसे मिलने के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। भाई बहनों के सहयोग से कई काम बनेंगे किसी कलात्मक अभिरुचि को आगे बढ़ाएंगे जिससे मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। हॉबी को आगे बढ़ाने से धन लाभ भी होगा समाज में सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। जिससे आपका दिन बेहतर जाएगा और दांपत्य जीवन भी आज के दिन बेहतर बनेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें