दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोई नई गाड़ी खरीदने के लिए अभी से प्लानिंग करेंगे। काम के सिलसिले में मेहनत के सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में हल्के तनाव के बावजूद प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप व्यापार में रिस्क लेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपकी मानसिक क्षमता को भी बढ़ाएगी लेकिन घर परिवार की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। घर वालों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के दिल के नजदीक पहुंचने का मौका मिलेगा और अपनी मन की बातें उनसे कहेंगे।
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके हक में आ सकता है। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लोग एक दूसरे की परवाह करेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा। आपसी समझदारी दिखाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन सावधानी भरा होगा।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और उसे मजबूती से करेंगे। आपके अधिकारों में बढ़ोतरी हो सकती है या आपको प्रोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी ही रहेगी। कुछ बेवजह के खर्चे आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। सेहत में सुधार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आपके दिल में प्यार की भावना बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार के साथ-साथ थोड़ी झड़प भी हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। इनकम में भी बढ़ोतरी मिलेगी। कुछ खर्च आप अपनी खुशी के लिए करेंगे लेकिन उनसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए मन से खुश होंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में अपनी ईगो के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आप अपनी बातों से लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप लोगों को खुश रखने और हंसी मजाक के माहौल में रहेंगे। कुछ खर्चे भविष्य को सोचकर करेंगे। विदेश जाने के बारे में सोच सकते हैं। इनकम अच्छी रहेगी। घर परिवार में लोगों का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके काम में अच्छे नतीजे आएंगे। इनकम में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक से कुछ पैसा आ सकता है। बैंक लोन चुका सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस के साथ-साथ अपनी ईमानदारी सिद्ध करने का मौका मिलेगा।
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बाहर निकलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव तो रहेगा लेकिन फिर भी दोनों साथ में कल किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। हल्के खर्चे जरूरत की चीजों पर होंगे। परिवार में लोगों का व्यवहार थोड़ा रुखा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। सेहत अच्छी रहेगी।
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में मजबूत नजर आएंगे।
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आपका प्रिय किसी चीज की डिमांड कर सकता है। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। खर्चों में कमी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी तेज बुद्धि आपके बड़ा काम आएगी। भाग्य भी प्रबल रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी।
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कई कामों को खुद करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन मन में किसी बात को लेकर उदासी आ सकती है। धार्मिक कामों में खर्च बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपनी बात कहने और अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज करने में सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे। गवर्नमेंट से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है या सरकारी योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवन साथी ईगो दिखा सकता है और अपनी बात चलाने की कोशिश करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आपके साथी आपकी मदद करेंगे।
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। पारिवारिक विवाद को दूर करने में आपका योगदान रहेगा। घर में लोगों का आना जाना होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी दूरदर्शिता आपके काम आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव भागेगा। आपस में विश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।