फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 मार्च राशिफल: शुक्रवार को इन सात राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार

Fri, 06 Mar 2020 04:01 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 6: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र है। दिन शुक्रवार है। चंद्रमा आज कर्क राशि में स्थित है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 6 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आप की प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं, उनसे सतर्क रहें।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। छोटी छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन धन के मामले में काफी बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल से भी कोई शुभ सूचना मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा। आपको इससे खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। मानसिक तनाव से अब मुक्ति मिलने का समय है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे भी अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। कार्य में स्थिति पूरी तरह से आप की ओर झुकी रहेंगी। दांपत्य जीवन की बात हो या आपके प्रेम जीवन की, दोनों ही आज बढ़िया रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। 

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर होगा। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर इतना खर्च कर देंगे कि आपको यह सोचना मुश्किल पड़ जाएगा की आवश्यकता के लिए धन कहां से लाएं। काम के सिलसिले में आज किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार का माहौल भी आज अच्छा नहीं होगा और लोगों में दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम के बढ़ोतरी होगी। भाग्य के सहारे आपके कुछ काम बन जायेंगे।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में आपके प्रिय से आपके संबंध बहुत ही बढ़िया बनेंगे और आपको प्रेम की वृद्धि होने से हर्ष होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और संतान के लिए आपको चिंता होगी। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन परिवार के दबाव में आपको कुछ निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और परिवार का माहौल भी अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बढ़िया होगा। बीमारी से निजात मिलेगी।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिवार में सुख शांति रहेगी। सब एक दूसरे को प्रेम देंगे। काम के सिलसिले में भी आज आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी तारीफ होगी लेकिन आपके साथ काम करने वाले आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भाग्य में कमी रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
यात्रा पर जाने के लिए भी दिन शुभ रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपके परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से नासमझी के कारण कोई लड़ाई हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपके मेहनत करने के तरीके लोगों को पसंद आएंगे और आपको प्रशंसा मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आप आज के दिन के लिए कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा और आपको अपने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल के लोगों में मिल बैठेंगे। प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है लेकिन दांपत्य जीवन में जीवन साथी अपने मन की बातें खुलकर आपसे करेगा जिसकी वजह से आपको उन्हें बेहतर तरीके से समझने में आसानी होगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें