फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 अप्रैल राशिफल: बुध के राशि परिवर्तन से मंगलवार को इन चार राशि वालों को होगा लाभ

Tue, 07 Apr 2020 01:15 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 7, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। बुध ग्रह 7 अप्रैल 2020 को अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने खर्चों से जूझना पड़ेगा, क्योंकि यह काफी अधिक होंगे और उसके मुकाबले आपकी इनकम कम होगी। काम के सिलसिले में आपके दिमाग में कई बातें चलेंगी, जिससे काम पर बुरा असर पड़ेगा और आप तय समय में काम नहीं पूरा कर पाएंगे और आपको उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में आपसी बातचीत करके रिश्ते को बढ़िया बनाएंगे। परिवार का माहौल तनाव देगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार और संतान के प्रति काफी विचार वादी बनेंगे और उनके भविष्य के बारे में सोचेंगे। धन का निवेश करने के बारे में भी काफी संजीदगी से विचार करेंगे। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आप कुछ पुराने कामों को पूरा कर पाएंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। शादीशुदा लोगों को आज अपने जीवनसाथी से अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करने में और प्रेम जताने में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्चे करेंगे। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देने की भी आपकी स्थिति रहेगी। काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे और अपने साथी कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करेंगे। आपकी सेहत कमजोर रहेगी और बीमार पड़ने के योग बनेंगे, इसलिए सावधानी बरतें। अपने पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने दोस्तों को याद करेंगे और पुराने दोस्तों से बातचीत करके अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। कोई रिश्तेदार भी आपसे किसी बात को लेकर चर्चा कर सकता है। कुछ लोग विदेश जाने की प्लानिंग करेंगे आपकी इनकम अच्छी रहेगी। व्यापार में सुखद नतीजे मिलेंगे और प्रेम जीवन में बेहद अच्छा समय रहेगा। शादीशुदा जातकों के लिए अभी समय कमजोर है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आप अपने खान-पान और वस्त्रों पर धन खर्च करेंगे तथा परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए उन्हें निभाएंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने के योग बनेंगे लेकिन वह यात्रा अभी नहीं, कुछ समय बाद होगी। अभी केवल आप प्लानिंग करेंगे। सेहत कमजोर रहेगी, जिसकी वजह से आपके रोजमर्रा के काम अटक सकते हैं। काम के सिलसिले में बेहद लगन शील होना पड़ेगा, वर्ना दिक्कत आएगी। टैक्स चोरी करने की आदत से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आप आज खुद पर पूरा ध्यान देंगे और इस वजह से नई खरीदारी भी करेंगे और काफी खर्च करेंगे। किसी महिला मित्र के कारण आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा और उन्हें अपने प्रिय को मनाए रखने में बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में चुनौतियां कम होंगी। परिवार वालों से दूर रहकर एकांत में समय बिताने के योग बनेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके काफी खर्चे होंगे, जो आपको मानसिक तौर पर थका भी देंगे और परेशान भी करेंगे। अपने विरोधियों से भी आपको चिंता रहेगी। परिवार में किसी का बिगड़ता हुआ स्वास्थ्य आपकी चिंता की मुख्य वजह बनेगा लेकिन जीवन में सुख की कोई कमी नहीं होगी। आज आप अपने काम के सिलसिले में कुछ जरूरी वार्तालाप करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आप अपने प्रेम जीवन में भी आज काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए कुछ खास करेगा। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी के साथ प्रेम भरे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जाने से बचना ही आपके लिए अच्छा होगा। बेवजह दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आप को नुकसान पहुंचा सकता है। अपने खान-पान पर ध्यान दें।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। परिवार में भी सुख शांति रहेगी और आपकी मेहनत आपके रंग लाएगी, जिससे परिवार में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी। धन को लेकर परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और बेवजह के विवाद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं या घर में ही पूजा पाठ में समय बिताएंगे। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज सुखद नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय संग प्रेम भरे पल बिताने का मौका मिल सकता है। आपको नौकरी बदलने में भी सफलता मिलेगी और कोई नई नौकरी आपके हाथ आने की संभावना बन रही है। व्यापार के सिलसिले में भी लाभ मिलेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
अपनी सेहत का पूरी तरह से ध्यान रखें क्योंकि यह आपको परेशानी में डाल सकती है। मानसिक रूप से भी आप चिंता मग्न रहेंगे, जिससे आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं लेकिन इनकम में ज्यादा कमी नहीं होगी, जिससे स्थिति आपके नियंत्रण में रहेंगी। परिवार का माहौल भी प्रेम पूर्ण रहेगा और परिवार वाले आप पर जान लुटाएंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनके मन की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। व्यापार के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपको बेहद अच्छी इनकम होगी। खर्चे भी अधिक रहेंगे लेकिन वह आवश्यक कामों पर ही होंगे। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे। किसी खास मित्र का योगदान आपके जीवन में आज दिखाई देगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें