फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 6 मार्च: पढ़िए अपने प्रेम संबंध से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी

Fri, 06 Mar 2020 06:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 6 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेष राशि
मन विचलित होगा। मंगल और गुरु रिश्तों में असमंजस ला सकता है। लव रिलेशन का ब्रेकअप हो सकता है। आप आज शिथिल महसूस करेंगे। हौसला रखें और लव रिलेशन को सुव्यवस्थित करें। मैरिड कपल को आपसी समझ बढ़ानी पड़ेगी, बच्चों पर आपके झगड़े का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वृष राशि
लव बर्डस, को समझ से काम लेना पड़ेगा। आपकी अधीरता रिश्तों में बाधा लायेगी। प्रेमी को कष्ट हो सकता है, वह शायद आपकी रातों की नींद उड़ा दें। दिन संयम और समझदारी से काम लेने का है। युवक-युवतियों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। ससुराल पक्ष से बना कर रखें।

4 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर
मिथुन राशि
दिन अनुकूल नहीं हैं घर में प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है रिश्ता टूट सकता है। आपकी उत्तेजना आपको कार्य में तरक्की तो दिला सकती है परन्तु लव लाइफ के लिए अनुकूल नहीं है। पार्टनर के साथ प्यार और संयम की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि
विवाहित दम्पत्ति के लिए लाइफ बेहतर होगी। घर परिवार में खुशियां वापस आयेंगी, अनमैरिड युवक युवतियों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। काम का तनाव कम होगा। प्रेमी के साथ इन्जाय करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
सिंह राशि
अगर आप सिंगल हैं तो लव पार्टनर मिलने की सम्भावना है। पार्टनर खूबसूरत हो सकता है। अगर अभी तक लव रिलेशन में दूरियां थी वह कम होंगी। विवाहित जनों के रिश्ते टूट सकते हैं। अगर तलाक लेने के इच्छुक हैं तो समय सही है। साथी की सेहत आपकी चिन्ता का विषय बन सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कन्या राशि
अपने लव पार्टनर या रिश्तों को आप दिल से दूर न करें, रोमांटिक लाईफ में अचानक खुशी मिलेगी। नये साथी बनेंगे। लवर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। रिश्तों को पकड़ कर रखें, मैरिज लाइफ में खुशी लाने के लिये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें।

8 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तुला राशि
साथी के साथ खुशियां मनाने का दिन। अतिरिक्त रिलेशन बन सकते हैं। जिसके कारण पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। नये मित्र बनेंगे। आप उनके साथ ज्यादा समय बितायेंगे। नये लव रिलेशन का प्रलोभन आप पर हावी रह सकता है। अनैतिक रिश्तों से बचें।

9 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वृश्चिक राशि
सरकार से सम्मान मिल सकता है। लव लाइफ के लिये दिन सामान्य है। लवर के व्यस्तता विवाद का कारण बन सकता है। अगर पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है तो मोबाइल पर बात करें, प्रेम जीवन में वापस आ सकता है।

10 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धनु राशि
रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं। जिनसे दोस्ती लम्बी चलेगी। रिश्तेदारी में भी बदल सकती है। मन में भ्रम रहेगा। भावनात्मक हो सकते हैं। प्रेमी अगर विदेश में हैं तो उससे वीडियोकाल हो सकती है। दिन अनुकूल है।

11 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मकर राशि
लव लाइफ रंगीन रहेगी। मन मतवाला है, रोमांस से भरपूर दिन रहेगा। परिवार में अगर कोई पुरानी पारिवारिक लड़ाई चली आ रही है। तो वह बढ़ेगी। पति -पत्नी में नोंकझोंक रहेगी। लवर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी।

12 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुंभ राशि
दिन संभल कर चलने का है। जीवन साथी से तलाक या अलगाव हो सकता है। प्रेमी के साथ दिन बेहतर कटेगा। सोशल मीडिया पर अपने अपडेट सोच समझ कर डालें। बच्चों के साथ नोंक झोंक हो सकती हैं। वर्किंग लव पार्टनर को जीवन में उपलब्धि मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीन राशि
घर से कोई दुख की खबर मिल सकती है। आपका प्रेमी आप पर विश्वास करता है, आप ज्यादा समय उसके साथ गुजारें, अपने लव रिलेशन को महत्व दें। कोई प्रलोभन जीवन साथी को गलत दिशा पर ले जा सकता है, उनका सही मार्गदर्शन करें। जीवन साथी को सम्मान मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें