दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर से थोड़ी दूरी रह सकती है लेकिन मन लगेगा और हर काम को अच्छे से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपनी बात अपने प्रिय से जाहिर करने में आसानी होगी। इस वजह से रिश्ता बढ़िया रहेगा। व्यापार के मामले में दिनमान सामान रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक से होने वाले खर्चे आपको परेशान करेंगे। बेवजह की यात्रा की वजह से धन की हानि होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी सतर्क रहना होगा। एक दूसरे से गलतफहमी हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कुछ काम जरूर हो जाएंगे और नौकरी में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद जीवन साथी आपका साथ देगा और उससे आपको खुशी होगी। परिवार का माहौल कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आप की मजबूती बढ़ेगी और आपको तारीफ मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और प्यार की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्च में अचानक होने वाली बढ़ोतरी आपको परेशान कर देगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्ज लेने के योग बन रहे हैं, थोड़ा सावधानी बरतें। संतान के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी और आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी लेकिन किसी अन्य के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता दायक दिन रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार की जरूरतों को समझेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। कोई संपत्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। एक दूसरे से झड़प होने की संभावना बनेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी साख बढ़ेगी।व्यापार के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी सेहत भी आज कमजोर रहेगी।
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी से समझदारी बढ़ेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज बहुत खुशी मिलेगी। आपस में बातें करके मन को हल्का करेंगे। परिवार में तनाव बढ़ेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। इनकम में थोड़ी बढ़ोतरी होने से मन हल्का रहेगा। परिवार में तनाव बढ़ेगा। किसी बात को लेकर गहन विचार-विमर्श होंगे। फिर भी आप अपने परिवार का साथ देंगे। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की वजह से खर्चे करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। नौकरी के हालात कमजोर हो सकते हैं और आप नौकरी बदलने के बारे में विचार करेंगे। व्यापार भी आज थोड़ा कमजोर रहेगा।
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। आप बीमार पड़ सकते हैं। मन में कई सारे काम एक साथ चलेंगे जिससे कामों में सफलता मिलने में विलंब होगा। परिवार में भी गर्माहट रहेगी जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया है और प्रेम बढ़ेगा लेकिन दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है। किसी प्रकार की झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको दूसरों का साथ रखते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी सफल नतीजे मिलेंगे।परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है।
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य फलदायक रहेगा। खर्चों में बहुत बढ़ोतरी हो जाएगी जिस पर नियंत्रण रखना आपके बस से बाहर होगा इसलिए परेशान हो जाएंगे। इनकम में कमी रहेगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे।परिवार में प्रेम बढ़ेगा जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है लेकिन आप अपने विरोधियों से सावधान रहें।
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कई रास्तों से आपको इनकम मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपका प्रिय कभी गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा, जिससे दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में आज दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर होने से बीमार पड़ने के योग बनेंगे। यात्रा सुकून दायक रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी धन प्रदान करेगा।
आपके लिए आज का दिन मध्मम फलदायक रहेगा लेकिन परिवार की ओर से आपको कोई बड़ी चिंता लग सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण बन सकता है। इनकम में धीरे-धीरे इजाफा होगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे। कुछ लोगों का साथ लेकर आप अपने काम को गति देंगे। व्यापार के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। खर्चे भी बढ़ेंगे। प्रेम जीवन के लिये दिन कमजोर है लेकिन शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में कुछ अच्छे नतीजों की उम्मीद कर सकते हैं।