फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जुलाई राशिफल: इन छह राशि के लोगों को रहना होगा सावधान, शनिवार का दिन है भारी

Sat, 04 Jul 2020 02:20 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 04, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेंगे। अपने प्यार में आगे बढ़ेंगे। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छी नतीजे मिलेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। सेहत के लिए दिनमान अच्छा है। मन से खुश होंगे इसलिए दिन का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और रिश्ते में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा। गृहस्थ जीवन पर ध्यान देंगे। जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया सोचेंगे। अपने काम को समय रहते पूरा करने से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में तो अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी। भाग्य भी प्रबल रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम में कमी आएगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। पेट में दर्द हो सकता है। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा और प्रेम जीवन में भी रोमांस के अवसर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • सेहत अच्छी रहेगी। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बढ़िया नतीजे मिलेंगे। प्यार में आगे बढ़ेंगे। अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम को इंजॉय करेंगे। किसी बड़े काम में आज के दिन हाथ ना डालें।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझेंगे। परिवार में काफी घुले मिलेंगे और परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आप काफी बिजी रहेंगे। कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात करके बड़ी खुशी होगी। कुछ रिश्तेदार घर आ सकते हैं। घर में कोई अच्छा काम हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन आपको शांति और सुकून देगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत पर ध्यान देना होगा। अपने कुछ पुराने काम निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार की खुशियों को इंजॉय करेंगे। परिवार में कोई अच्छा काम होगा। दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। खर्चे बहुत तेजी से बढ़ेंगे। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन में प्रेम, खुशहाली और रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिनमान कमजोर है, इसलिए ध्यान रखें।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आप के अंदर मजबूती आएगी। बड़ा डिसीजन लेंगे। काम में सफलता मिलेगी। संपत्ति का लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्यार और समझदारी बनी रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पूजा पाठ में या धार्मिक कामों में खूब खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा नीरस रह सकता है। आप नौकरी बदलने का प्लान बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। रिश्ता मजबूत बनेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत अच्छी रहेगी फिर भी यह सर्दी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से फायदा होगा। प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव का दिन रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत से ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। काम में कोई कमी नहीं निकलेगी और समय रहते काम निपटा लेंगे। बॉस के भरोसेमंद बनेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। घर में किसी बड़ी बात पर विचार विमर्श होगा।कोई बड़ा डिसीजन लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें