rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खर्चे को कैसे नियंत्रण में रखना है, इसको आप जितने अच्छे से समझेंगे, उतना ही लाभ होगा। इनकम तो अच्छी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्यशैली पर पड़ेगा। काम के सिलसिले में प्रयास ज्यादा और लाभ कम की स्थिति बन रही है, इसलिए ध्यान से काम करें। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी, जिन से बचने के लिए आपसी तालमेल को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें।