फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 31 अक्तूबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Fri, 30 Oct 2020 07:58 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 31 अक्तूबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी के पल का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद अच्छा है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी, जिन से बचने के लिए आपसी तालमेल को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में क्रिएटिव सोच रख कर आगे बढ़ेंगे और अपने प्रिय को साथ लेकर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे और जीवन साथी पारिवारिक गतिविधियों में पूरा साथ देगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे। इसके बावजूद आपके ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है, जिसमें आपको जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आपका प्रिय कहीं दूर घूमने की जिद पकड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव और जीवन साथी के बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन देव गुरु बृहस्पति की कृपा से बहुत बढ़िया जाएगा और आपका प्रिय आज धार्मिक बातें ज्यादा करेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन के तनाव को कम करने की कोशिश में सफल रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती दूरी से परेशान हो सकते हैं। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे और जीवन साथी में उनका दिल लगेगा। जीवन साथी भी उनके मन की बातें करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय को कोई नई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन आसान नहीं होता। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। आपका जीवन साथी एक अलग कॉन्फिडेंस में होगा और आपकी मदद करेगा। आपके लिए कुछ करने की इच्छा उनके मन में जागेगी, जो आपको बहुत पसंद आएगी। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग आज कुछ नया प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे जीवन साथी को साथ लेकर कहीं जाया जा सके। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश और रोमांटिक नजर आएंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से प्रफुल्लित नजर आएंगे और उनका जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बहुत अच्छे से निभा कर उनके दिल में जगह बनाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की अजीबोगरीब डिमांड सुनकर थोड़े आश्चर्यचकित हो सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और बढ़िया बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश होंगे और अपने प्रिय के परिवार वालों से मिलकर उन्हें अपने दिल का हाल सुनाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम के अंकुर फूटते देख खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय के सामान्य व्यवहार से थोड़े से कंफ्यूज होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें