फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 30 November 2020: सात राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Mon, 30 Nov 2020 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना आत्मविश्वास दिखाएंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान देने से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में भी आपकी मेहनत के और बढ़िया नतीजे मिलेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और धन लाभ होगा। परिवार के किसी खास मुद्दे को सुलझाने में वक्त देंगे।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहेंगे और आप बीमार पड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से खुश होंगे और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से ट्यूनिंग अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहने से चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चों में जो तेजी बनी हुई थी आज उसमें कुछ कमी आ सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने से संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवनसाथी आप को समझने का प्रयास करेगा। व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत से ही बात बनेगी और आप आज कोई लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम ही रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। व्यापार भी उन्नति करेगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा। विरोधियों से जीतेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा। आप घरेलू गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और घरेलू खर्च करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूलता प्रदान करने वाला होगा। आप अपने काम को पूजा मानकर पूरा ध्यान देंगे, इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार आपको धन प्रदान करेगा लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें।परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार के बड़ों का सपोर्ट मिलेगा और बिजनेस में कोई नई डील फाइनल करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला। परिवार में  कोई खास काम हो सकता है जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति भी बन सकती है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। प्रॉपर्टी के विवाद में ना पड़ें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत ही आपके काम आएगी और आज मेहनत करने का दिन है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेमजीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य कहा जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही बरतने से बीमार पड़ सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा। चुनौतियों को दूर करने में ही दिन बीत जाएगा और काफी व्यस्तता रहेगी। आप किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। तीर्थ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट ला सकते हैं और उन्हें कहीं घुमाने ले कर जा सकते हैं। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। घरवालों से कोई प्रॉपर्टी खरीदने की बात कर सकते हैं। 

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर बाद सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका आपके ससुराल वालों से झगड़ा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाना अति आवश्यक होगा, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। परिवार का माहौल आपको सांत्वना देगा। शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से झगड़ा ना हो, यही कोशिश करें।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना कोई पुराना कर्जा चुकाने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में जरूर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आपके साथ काम करने वालों का व्यवहार आपको बहुत अच्छा लगेगा और इससे आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम महसूस कराएंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। क्रोध से बचे रहेंगे तो सब अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम कहा जा सकता है। आज प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे। आपके खर्चे काफी अधिक होंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी बढ़िया कहा जा सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पर आपको ध्यान देना होगा। किसी को उधार देने से बचें। आज अपना बैंक लोन चुका सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है लेकिन अभिमान में आकर कड़वा ना बोलें, नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपका व्यापार गति पकड़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन आनंदित करने वाला होगा। आज आपका प्रिय आपके मन को खुशी देने वाली कोई बात कहेगा।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अपने काम के मामले में ध्यान देना जरूरी होगा। कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आप लंबी यात्रा या विदेश जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। प्यार के मामले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिल कर दिल खुश हो जाएगा और कुछ नए लोगों से दोस्ती होगी। आज अपने लिए कुछ खरीदने की इच्छा रहेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें