मिथुन राशि-
सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फलकारक रहेगा। आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं का संयोग बनेगा। खर्च भी खूब होगा, हो सकता है किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार भी मिले किंतु सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर का अनुकूल होना कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्यों का निपटारा भी होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। 30 तारीख को रहें जरा बचके।