दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 30 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी लेकिन इनकम के मामले में आज काफी भाग्यवान रहेंगे। आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। इससे आपके कई काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम में मजा आएगा और वह और भी जोश के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। जो लोग दांपत्य जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खुशी देने वाला साबित होगा। आप दिल से खुश होंगे, इसलिए अपने परिवार के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में रोमांस का रस घुलेगा और प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन आपके प्रिय को आप की ओर से कुछ निराशा हो सकती है। इस ओर ध्यान दें। नौकरी में आपके अच्छे काम का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ होगा। भाग्य का सितारा बुलंद होगा। सेहत मजबूत होगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। पुरानी कुछ बातें आपको याद आएंगी, जिनकी वजह से आप थोड़े भावुक हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आपसी बातचीत का लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और उसे और बढ़िया बनाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी बहुत समझदारी भरे काम करेगा और धार्मिक व्यवहार करेगा। घर में पूजा पाठ होगी। संतान से प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तूती बोलेगी। सेहत मजबूत रहेगी और इनकम बढ़ेगी। घर में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ वक्त बिता कर काफी अच्छा महसूस करेंगे और अपने ऑफिस का काम भी समय रहते निबटाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को कुछ बातों को लेकर अपने प्रिय से साफ साफ बात करने की जरूरत पड़ेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। भाग्य का सितारा बुलंद होगा, जिससे कामों में कम मेहनत से ही सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के बारे में विचार करेंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवन साथी कोई बड़ी उपलब्धि पा सकता है। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रेम की डोर को बांधे रखेंगे।
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा उल्टा सीधा खाना खाने से परहेज करें। जुबान के स्वाद से ज्यादा सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन कुछ परेशानियां दिखा रहा है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में भी जीवन साथी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप बहुत खुश रहेंगे और खुशी-खुशी अपने चारों ओर के लोगों को भी खुश रखने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम, रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते का लुत्फ उठाएंगे। संपत्ति से संबंधित कोई बात चल सकती है। काम के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा।आपकी तारीफ होगी और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आंशिक रूप से सफलता दायक रहेगा। खर्चों में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आप कुछ बेवजह के खर्चे भी करेंगे, जो आपके तनाव का कारण बन सकते हैं। इनकम सामान्य रहेगी। संतान से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान पर ध्यान दें।
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। घंटों अपने प्रिय से फोन पर बतालाएंगे और उनके साथ आने वाले समय में किसी अच्छी वैकेशन पर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में समझदारी बढ़ेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने काम पर ध्यान देंगे।
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से संभालेंगे और समय रहते अपने कई महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार में भी अपना वक्त देंगे और उनके साथ प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव दिखाई देगा। आप गुस्से पर कंट्रोल करेंगे तो अच्छा होगा। प्रेमी जोड़ों को आज सावधानी बरतनी होगी। मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जो बाद में परेशानी दे। सेहत कमजोर रहेगी।
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने दोस्तों से बात करके खुशी मिलेगी और आपको एक नई एनर्जी महसूस होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, उनके प्रति आप थोड़े चिंतित होंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से आपकी चिंताएं कम हो जाएंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका बॉस आपकी प्रगति से खुश होगा। परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका दांपत्य जीवन अच्छे से चलेगा। जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।