दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 3 सितंबर 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। मेहनत पर भरोसा रखें। घर में सुख शांति रहेगी। रिश्तों को संभालने की कोशिश करें।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन अपने काम पर पूरा ध्यान रहेगा। काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी समझेंगे। बुजुर्गों के साथ बैठकर समय बिताएंगे। मानसिक रूप से मजबूत दिखेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे और गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
भाग्य के सहारे बैठने की आदत से बाहर निकलें और अब खुद पर भरोसा रखते हुए काम पर जुट जाएं। सेहत बढ़िया रहेगी। दोस्तों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। संबंधों में गर्माहट आएगी। पारिवारिक जीवन से संतोष मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मानसिक तनाव दोपहर तक हावी रहेगा। उसके बाद दिल खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी और कोई बढ़िया समाचार सुनने से खुशी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। अपने रिश्तों को सहेज कर अपने खास लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन इनकम के लिए भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दोपहर तक स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी। आप दिल से खुश होंगे और हर काम में आगे बढ़कर योगदान करेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। पैसे का बेवजह उपयोग होगा जिससे समस्या पैदा हो सकती है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
मानसिक तनाव से बाहर आने में दोपहर तक का वक्त लग जाएगा। उसके बाद अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। कुछ नया करने की सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिमाग बहुत तेज गति से चलेगा और कठिन समस्याओं को भी हल कर लेंगे। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
संतान से लगाव महसूस करेंगे। दोपहर बाद कुछ खर्चे होंगे। नौकरी पर ध्यान देंगे जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत तंदुरुस्त रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में मजबूती आएगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन से थोड़ी निराशा हो सकती है।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
अंदर से खुशी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ नया करने की सोचेंगे। दोपहर बाद संतान से काफी भावुकता में बात करेंगे और अपने मन की बात उन्हें बताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक और क्रिएटिव रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके हाथ में है, इसका सदुपयोग करें।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सेहत में मजबूती रहेगी जिससे कामों में हाथ आजमाएंगे और सफलता पाएंगे। मन मजबूत रहेगा। बुद्धि का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। भाग्य प्रबल होगा। इनकम हल्की होगी। कुछ बेवजह के इन्वेस्टमेंट से पैसा व्यर्थ हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, सावधानी रखें।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मानसिक रूप से खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुद को भाग्यशाली समझेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहेंगे। कानूनी पचड़े में फंसने से बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन खुद पर भरोसा जमेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी अपना हक जमाएगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चे होने के योग बनेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।
खर्चों में तेजी होने से तनाव बढ़ेगा लेकिन काम के लिए दिमाग और सोच दोनों आपके पक्ष में रहेंगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जीवन साथी से बड़े काम की बात सुनने को मिलेगी। व्यापार के लिए दिन उन्नतिशील है। सेहत अच्छी रहेगी।