फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 28 August 2020: शुक्रवार को प्रबल हैं इन छह राशि वालों के सितारे, भाग्य का मिलेगा साथ

Fri, 28 Aug 2020 05:59 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 28 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।  .. 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास भी रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। उनसे कोई बेनिफिट मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार के साथ तनाव भी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आपको अपने प्रिय की बुद्धिमानी देख कर बड़ी खुशी होगी।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपका खुद पर विश्वास जमेगा जिससे आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। मेहनत करना जारी रखें। इनकम बढ़ेगी। घर में पैसों की आवक होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की काली छाया आ सकती है, सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग निश्चिंत रहें और अपने प्रिय के बारे में घर वालों को बताएं।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी प्रोन्नति होने या सैलरी में इंक्रीमेंट होने के प्रबल योग बनेंगे। शादीशुदा जीवन भी खुशियों से महक उठेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको कोई बढ़िया गिफ्ट देगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अपने लिए कुछ नई चीजें ऑर्डर कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी तनाव की स्थितियां जन्म लेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा, फिर भी जल्दबाजी में आकर कोई बात ना करें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आपकी काम पर पकड़ बनेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप शादी के बारे में सोचेंगे। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। हल्के खर्चे होंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। घर की चिंताएं आपको परेशान करेंगी। किसी का बिगड़ती हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण हो सकती है। काम के सिलसिले में काम से काम रखना ही जरूरी होगा,  नहीं तो दिक्कत बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने दिल में चल रही बातों को अपने प्रिय से शेयर करना अच्छा रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज किसी काम से ट्रैवलिंग करेंगे। दोस्तों से मिलना होगा। दिल खुश हो जाएगा। मन में हर्ष की भावना रहेगी। कभी कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा है। जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा, जो आपके बड़ी काम आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर परिवार में खुशियां आएंगी। सेहत मजबूत रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद पर भरोसा जमेगा। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी और प्यार बढ़ेगा। अपनी जिंदगी के अहम फैसले में जीवनसाथी को शामिल करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन आपको अच्छे नतीजे देगा। मनचाहा काम होने से दिल से हर्षित होंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। मन किसी अज्ञात चिंता को लेकर काफी बेचैन रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। नौकरी पर ध्यान देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ तनाव पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मजबूत है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। इनकम बढ़ेगी जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे और दिल में प्यार उमड़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन में खुशी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। अपने काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम अच्छी होगी। सेहत भी साथ देगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में ईमानदार बने रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें