फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अप्रैल राशिफल: मंगलवार को इन छह राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, ग्रह नक्षत्र दे रहे हैं संकेत

Tue, 28 Apr 2020 12:00 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 28, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चमत्कारिक रूप से बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रयास करने की गति बढ़ेगी। कुछ नया रिस्क लेकर नये काम या बिजनेस में योगदान देंगे, जिससे सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल शांति देगा। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में चल रही चिंताओं के कारण आपको बहुत कुछ सोच विचार करना होगा। कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ेगा। मन में खुशी और प्रेम रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और उल्टा सीधा भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे क्योंकि बहुत सारे काम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप पहले कौन सा करें और बाद में कौन सा, यह आप को डिसाइड करना होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। खर्चे थोड़े से रहेंगे लेकिन ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको और दिमाग लगाकर ज्यादा में काम करना होगा क्योंकि अभी आपको नतीजे मिलने में समय बाकी है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको यह सोचना पड़ेगा कि धन का आवक किस प्रकार हो। मानसिक रूप से किसी तनाव में आप चले आ रहे हैं, उससे बाहर निकलने की कोशिश करें। किसी साथी की सलाह लें। दांपत्य जीवन में समस्या बढ़ सकती है और जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके लिए रंग लेकर आएगी और आपको सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बुलंदियों पर पहुंचाने वाला होगा। आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी। आपके कुछ नये आईडिया भी आपके काम के मामले में आएंगे। आपकी इनकम आगे बढ़ने की ओर रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको काम में आनंद आएगा। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन कुछ अच्छा रहेगा। फोन पर घंटों बातचीत में बिजी रह सकते हैं। मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन अपने काम में ज्यादा ध्यान देने के कारण परिवार को समय कम देंगे। अपने काम में ध्यान लगाना ठीक है लेकिन बेवजह की चिंताओं से दूर रहें। अंजाना डर आपको परेशान करेगा। कानून के खिलाफ कोई काम ना करें। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आप आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। कुछ नई नई ट्रिक लगाकर आप आज के दिन को काफी मनोरंजक बनाएंगे, जिससे आप और आपके चारों ओर के लोग काफी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी। एक दूसरे को और अधिक प्यार करने की चाह बढ़ेगी। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी की सेहत कमजोर रहेगी लेकिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आप की सेहत को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। ससुराल से कोई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन फिर भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को प्रेम करेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज किसी नए दोस्त से बातचीत का मौका मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों के झगड़े में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में ध्यान देंगे। नई टेक्निक लगाकर कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय कुछ ऐसी बातें भी करेगा, जो आपको भविष्य के लिए सोचने पर विवश कर देंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपके बॉस आप से ज्यादा उम्मीद करते हैं, इसलिए आपको और मेहनत करनी होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ज्यादा बढ़िया नहीं है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। सेहत का भी ध्यान रखें और चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें।किसी विरोधी से पंगा ना लें क्योंकि इससे आपकी चिंता  बढ़ेगी लेकिन फिर भी वो आप से जीत नहीं पाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज  रोमांस का भरपूर अवसर मिलेगा।शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कुछ अच्छे काम होंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपनी संतान के बारे में सोचेंगे। उनके भविष्य की चिंता होगी। पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपनी बात को कुछ अलग अंदाज में कहना बहुत बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को खास तरीके से मार्केटिंग करना सफलता दिलाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको परिवार में जिम्मेदारियों को समझाने वाला रहेगा। आप अपनी भूमिका को समझें और परिवार में आवश्यक कार्यों को अंजाम तक पहुंचाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपका बॉस भी आपसे इम्प्रैस होगा। दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें