फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 28 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Tue, 28 Apr 2020 12:00 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 28 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन कमजोर है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए भी दिनमान काफी कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें और काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
प्रेम संबंध में रोमांस की भावना रहेगी। हालांकि अगर नया रिश्ता है साथी की चिकनी चुपड़ी बातों से दूर रहें और साफ-साफ अपनी बात रखें। अगर आप शादीशुदा हैं तो घर के कामकाज में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन में तनाव बढ़ने से दिक्कतें होंगी। प्रियतम आपके प्यार पर शक कर सकता है। इसलिए अगर ऐसा हो तो उनके शक को दूर करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन बेहद खुशनुमा रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें तो विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। बिना किसी बात के झड़प हो सकती है। शादीशुदा लोगों की संतान को लेकर कोई चिंता रहेगी और संतान की सेहत बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन में अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रियतम आज आपको कुछ ऐसी जानकारी देगा, जिससे आपका दिन बन जाएगा। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। लव पार्टनर से प्यारभरी बातें होंगी। प्रियतम रिश्ते की बात घरवालों को बता सकता है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज तनावपूर्ण स्थितियों में बीतेगा। जीवनसाथी का मूड आपकी वजह से खराब हो सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में यदि जीवनसाथी से अनबन चल रही है तो आज आपसी बातचीत से हल निकलेगा। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप छिपकर किसी से प्यार करते हैं तो संभलकर रहें, कोई आप पर नजर बनाए हुए है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
आप किसी बात को लेकर शक की आदत से बचकर रहें क्योंकि यह दांपत्य जीवन को नुकसान पहुंचाएगी। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेम जीवन जीने वालों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। यदि सिंगल हैं तो आज किसी से मोहब्बत हो सकती है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आप अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। लेकिन इस बीच लाइफ पार्टनर के जज्बातों को भी समझें। प्रेम जीवन जीने वालों को बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। रोमांस का अवसर मिलेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रियतम से आज किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में आज कोई बहुत अच्छी बात होगी, जो आपको बहुत खुश रखेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में काफी उथल-पुथल मचेगी और जीवनसाथी से झगड़ा भी हो सकता है और उनकी तबीयत भी बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और उन्हें रोमांस के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। सावधान रहें और अपने गुस्से पर काबू रखें। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोशल मीडिया पर साथी से बातचीत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें