फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मई राशिफल: ये चार राशि वालों के लिए शानदार रहेगा मंगलवार, धन लाभ की है प्रबल संभावना

Tue, 26 May 2020 10:47 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, May 26, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 26 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके काम करने की काबिलियत बढ़ेगी और आप नई नई महत्वाकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। यात्रा के लिए दिनमान अच्छा नहीं है। आपको परिवार के छोटों से कुछ समस्या हो सकती है। धार्मिक आचरण करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन में खुशी भरे पल आएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा मध्यम फलदायक रहने वाला है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और इनकम में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मानसिक रूप से काफी बेचैन रहेंगे। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत ध्यान से रहने वाला है। आज कोई भी बड़ा निर्णय न लें, नहीं तो उससे आपका नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले को खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक मिलेंगे और परिवार के लोग आपके मान सम्मान को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। सामाजिक कामों से जुड़ेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा लेकिन सेहत कमजोर रह सकती है। असमंजस की स्थिति आपको बड़े काम करने से रोकेगी। खुद पर भरोसा रखें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपके खर्चे हद से ज्यादा बढ़ सकते हैं और आप मानसिक रूप से भी काफी परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और नौकरी में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान ज्यादा अनुकूल नहीं है लेकिन दांपत्य जीवन जीने वालों को आज जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। परिवार का माहौल भी आपको खुशी देगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन खुश हो जाएगा। व्यापार में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा सावधानी दिखानी होगी और अपने प्रिय का दिल न दुखे, इसका ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। परिवार के लोग किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अचानक से ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपको काम के सिलसिले में बहुत ध्यान से काम करने के कारण अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन से आपको संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी परिवार के दायित्व निभाएगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं और किसी बात से आपके प्रिय का मन उखड़ सकता है। आप अपने विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में आपको शांति मिलेगी। काम के सिलसिले बहुत ध्यान से काम करना होगा कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को जीवन साथी से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा जिससे मन खुश हो जाएगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रह सकता है। कामों में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को अच्छे नतीजे और परिवार में एक-दूसरे के लिए प्रेम की भावना देखने को मिलेगी। किसी से भी झगड़ा मोल न लें।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो भी साथ काम करने वालों को सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। अपने डिसीजन को गति देंगे जिससे सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे समय की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। आज आपको बिजनेस में लाभ होगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम के मामले में दिन सफलता दायक रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी भी बीमार हो सकता है। काम के सिलसिले में नतीजे आपको खुशी देंगे और आप अपने काम को बड़े ही अच्छे ढंग से अंजाम देंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी जिसे काम के सिलसिले में फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवन साथी आपसे मन की बात कहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पारिवारिक जीवन में मजबूती आएगी और खुद पर विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आपको चिंता होगी। खर्चों में कमी आएगी और आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन में समय बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपने प्रिय से मन की बात जरूर करें ताकि बीच की दूरी कम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें