फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी राशिफल: रविवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रह सकता है भारी

Sun, 26 Jan 2020 09:25 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
26 जनवरी राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Horoscope, January 26: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माघ अमावस्या तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र देव आज धनु राशि में स्थित हैं।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 26 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। कामों में व्यस्तता के चलते आप अपने शरीर पर ध्यान कम देंगे, जिससे शारीरिक रूप से थकावट हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने का अंदेशा है, इसलिए इस दिशा में विशेष प्रयास करें। आप धार्मिक आचरण करेंगे और सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।परिवार का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपको खुशियां मिलेंगी और आपका जीवनसाथी आपको कोई ऐसी युक्ति बताएगा जो आपको धन लाभ देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आप अपने ऑफिस में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आप और भी मजबूती से अपना पक्ष अपने वरिष्ठ के सामने रख सकें। काम के सिलसिले में दिन काफी बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन भी खुशी देगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें बेहतर नतीजे हासिल होंगे।
 

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आपके लिए आज का दिन मिला-जुला असर देगा। दोपहर तक की स्थितियां कमजोर रहेंगी, स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा और कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां पूरी तरह से बदल जाएंगी। भाग्य मजबूत होगा और आपके अटके हुए काम बनने लगेंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे, जिसमें आपको खुशी मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी तथा दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में कुछ तनाव मिल सकता है लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा आपकी मनोदशा बदलेगी। ससुराल पक्ष में किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। उन से अच्छे संबंध बनेंगे और प्रेम पूर्वक दिन बिताएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के संबंध में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से होगी और खर्चों में जो बढ़ोतरी चली आ रही है वह धीरे-धीरे कम हो जाएगी और आपको धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। कुछ लोगों को आज उनके गलत कार्यों की सजा भी मिल सकती है। इसलिए आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने जीवनसाथी से प्यार जताने का मौका मिलेगा। परिवार में सभी लोग एकजुट रहेंगे। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर होंगे और आपके पक्ष में होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन बिना किसी बात दूसरों के विवाद में हस्तक्षेप करने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप की अपने प्रिय से अनबन हो सकती है और आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। उनका जीवनसाथी उन्हें उनके काम में सहयोग करेगा। काम के सिलसिले में आपके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। अपने खुद के प्रयासों से आप बेहतर नतीजे हासिल करेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आज आपका दिन अपने परिवार और प्यार के बीच घूमता रहेगा। दोपहर तक आप अपने परिवार के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे। दोपहर बाद अपने समय को अपने प्रिय के साथ बिताना पसंद करेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन दिनों में से एक रहेगा। आप जी भर कर प्यार लुटाएंगे और आपका प्रिय भी हर तरह से आपसे खुश रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय को कोई उपहार देना चाहिए। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी प्रकार के धन की मांग कर सकता है, जो उनके लिए आवश्यक होगा। आपको उनके साथ तालमेल बिठाकर रहना होगा। कार्य में मिला-जुला समय रहेगा। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़ें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बीतेगा। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित कर दें। परिवार में खुशियां मिलेंगी। आज के दिन को परिवार वालों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। आज अपने घर को सजाने में समय लगाएंगे। घरेलू खर्चों में भी ध्यान देंगे। कोई नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे और आप मजबूती के साथ खड़े रहेंगे लेकिन अपने साथ काम करने वालों से आपकी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • आपके लिए दिन की शुरुआत आपके परिवार में किसी वाद-विवाद से हो सकती है लेकिन समय के साथ स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने परिवार के छोटों का पूरा ध्यान रखेंगे। आवश्यकता होने पर उनकी मदद भी करेंगे। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो काफी आनंद देने वाली साबित होगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी खास व्यक्ति के जीवन में आने से आज का दिन बेहतर बनेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज किसी विशेष पूजा-पाठ में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव जो चला आ रहा है दोपहर बाद उससे मुक्ति मिलेगी। धन इकट्ठा होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य अभी थोड़ा कमजोर बना रह सकता है, जिस पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से अच्छा व्यवहार करें अन्यथा रिश्ता बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ परेशानी हो सकती है। उनका प्रिय उनसे कुछ ज्यादा ही बहसबाजी कर सकता है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। 

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आपके लिए आज का दिन सुकून देने वाला साबित होगा। जो खर्चे बढ़ रहे थे, उनमें आज कुछ कमी आएगी। आप मानसिक रूप से भी खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। नए नतीजे आपके सामने आएंगे और आप के निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। धार्मिक रूप से आप मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का व्यवहार भी संतुलित रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के लोगों का व्यवहार भी बेहतरीन रहेगा और काम के सिलसिले में आज का दिन आपको कुछ उपलब्धि दिलवा सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में धन लाभ होगा। दोपहर होते-होते आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो जाएगी जो आपको परेशान कर देगी। विशेष रूप से अपने खर्चों पर ध्यान दें क्योंकि यह आपको आर्थिक रूप से कमजोर बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन बेहतर रहेगा। आपके अपने काम करने के तरीके से लोग इंप्रेस होंगे और आपसे सलाह भी लेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतुष्टि रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें