फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जनवरी राशिफल: शनि के राशि परिवर्तन से पहले इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Thu, 23 Jan 2020 10:46 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : rashifal
Horoscope, January 23: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

दैनिक पंचांग: आज माघ माह की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि,पूर्वाषाढ़ा, चंद्रमा धनु राशि में और राहुकाल का समय दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक है। 



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 23 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
  • आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। आज के दिन की गई यात्राओं में सफलता मिलेगी। कुछ लोग आज तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं जिससे देव दर्शनों से मन को शांति मिलेगी और घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। किसी गुरु या सम्मानजनक व्यक्ति से आज आपको सलाह मिलेगी। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर होंगे। कुछ लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सुख शांति का आलम रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और आवश्यकता अनुसार एक्सरसाइज करें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका  असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, धन हानि हो सकती है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी और परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पिता के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आज का दिन ठीक-ठाक गुजरेगा, व्यापार में अच्छे लाभ की उम्मीद की जा सकती है और दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में भी आपका साथ देगा और परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाएगा। नौकरी करने वालों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी जिससे आपका प्रेम जीवन बेहतर बनेगा। पारिवारिक दिक्कतें हो सकती है इसलिए परिवार के बड़ों का सम्मान बनाए रखें।
विज्ञापन

कर्क राशि 
  • आपके लिए आज का पिछले दिन के मुकाबले बेहतर जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। साफ और शुद्ध पानी पिएं अन्यथा जल संबंधित बीमारी परेशान कर सकती हैं। आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है, जीवन साथी गुस्से में हो सकता है और किसी बात को मनवाने के लिए अड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आपके लिए आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। अपनी किसी रूचि को आज लोगों के सामने लेकर आएंगे जिससे लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रियजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे और नौकरी में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। फिर भी आपको अपने काम पर और परिवार पर दोनों में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और आप को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अटका हुआ धन मिल सकता है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आप आज किसी यात्रा पर जाएंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके नए लोगों से मित्रता हो सकती है जो भविष्य में आपके काम आएंगे। परिवार का वर्तमान बेहतरीन रहेगा और घरवालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आप को शांति मिलेगी। अच्छा भोजन करने की आदत ड़ालनी होगी तभी आप स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपका दांपत्य जीवन आप को शांति देगा। काम के सिलसिले में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। आप को नतीजे अच्छे मिलेंगे क्योंकि आपके काम में दम है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको कुछ दुख दे सकता है। किसी की कड़ी बात आपको चुप सकती है लेकिन उसे दिल से ना लगाएं क्योंकि उन्होंने दिल से ऐसी बात नहीं कही है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपके साथियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा और दांपत्य जीवन में हल्की-फुल्की झड़प हो सकती है फिर भी दिन अनुकूल रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • आपके लिए आज का दिन कई मामलों में काफी बेहतर रहेगा। आप की इनकम बढ़ेगी जिससे आपको संतुष्टि रहेगी, आर्थिक बोझ नहीं होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। यात्राओं में सुख मिलेगा और आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। घर का वातावरण आपको नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ असुविधा हो सकती है। नौकरी में नया काम मिल सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • आपके लिए आज का दिन खर्चों पर लगाम लगाने में सफलता प्रदान करेगा। आप अपनी इनकम को सही दिशा देंगे जिससे आने वाले समय में आपको कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके सामने काम का ऑफर रख सकता है। दांपत्य जीवन में अभी तनाव का माहौल कुछ और समय के लिए चलेगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले प्रभाव प्राप्त होंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप के बीच की कैमिस्ट्री बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य आपका अब ठीक होने लगेगा और काम के सिलसिले में आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आज आपको अपने धन को कई गुना बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कोई ऐसा ऑफर आ सकता है जो आपको उम्मीद से अधिक धन देने का भरोसा दिलाएगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो और किसी ऐसे व्यक्ति को अपना धन ना दें जिस पर आप ज्यादा विश्वास ना करते हो क्योंकि उसके वापस लौटाने की उम्मीद कम होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को मिले-जुले अनुभव होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आपके लिए आज के दिन अपने परिवार को समय देने का अच्छा मौका है क्योंकि बहुत समय से परिवार वालें लोग आपसे बात करना चाहते हैं। काम में व्यस्त होना अच्छी बात है लेकिन परिवार की को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। आज परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे तो आपको बेहतर महसूस होगा। घरेलू खर्चों पर ध्यान दीजिए। प्रेम के सिलसिले में अच्छा अनुभव होगा।आपको अपने प्रेमी की बुद्धिमानी देखकर काफी गर्व महसूस होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा हालांकि किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे कड़वी बात कर सकता है। भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें