फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 मार्च राशिफल: सोमवार का दिन इन पांच राशि वालों के लिए होगा सार्थक

Mon, 02 Mar 2020 01:37 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 02: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। दिन सोमवार है और कृत्तिका नक्षत्र है। चंद्रमा आज वृषभ राशि में स्थित है।
 


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 02 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशिफल Aries Horoscope
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज इनकम बढ़ेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। काम के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य का साथ मिलेगा तथा आपके कार्यों में अड़चनें खत्म होंगी। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशिफल Taurus Horoscope
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी साख बढ़ेगी। भाग्य का साथ पूरी तरह से आपको मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशिफल Gemini Horoscope
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा, फिर भी आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे हल्के-फुल्के खर्चे कर पाएंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज थोड़ा सा तनाव देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो दिन मंगलमय होगा
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशिफल Cancer Horoscope
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। इनकम में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा और कामों में अच्छा धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि इधर उधर की बातों में समय व्यतीत करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा और जीवन साथी समर्पण की भावना से काम करेगा। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशिफल Leo Horoscope
आज का दिन आपको थोड़ा ध्यान देने वाला है। काम के सिलसिले में आप पूरा ध्यान काम पर रखेंगे, जिससे आपके काम बनने लगेंगे परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आपसे किसी बात पर झगड़ा कर सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और आपके व्यापार में भी जीवन साथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिवार के लोगों की मदद से आपको धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशिफल Virgo Horoscope
आपके लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से बढ़िया रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, फिर भी सुखों को भोगने की इच्छा में आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। गुप्त तरीके से किए गए खर्चों से आपकी सामाजिक छवि को भी नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अधिक ध्यान और अधिक मेहनत के साथ काम करना होगा। विरोधियों से सावधान और सतर्क रहें। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशिफल Libra Horoscope
आपके लिए आज का दिनमान थोड़ा कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य कमजोर होने से स्थितियां थोड़ी सी परेशानी जनक हो सकती हैं। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। भाग्य प्रबल नहीं होगा इसलिए सावधानी से काम लें। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। भाई बहनों से दिक्कतें कम होंगी।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे व्यापार बढ़ेगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope
आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने का मौका मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कैरियर के मामले में दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। भाग्य के सहारे बैठने के बजाय मेहनत करना जरूरी है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशिफल Sagittarius Horoscope
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए हर काम में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार करना जरूरी होगा। परिवार में कुछ तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बेहद सामान्य रहेगा। गुस्सा कम करना आपके लिए अच्छा है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशिफल Capricorn Horoscope
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान के प्रति अपने कामों को निभाएंगे और संतान से सुख की प्राप्ति होगी। मन खुश रहेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा और लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope
आपकी राशि के लोगों का पूरा ध्यान आज आप अपने परिवार पर रहेगा। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। इनकम बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। चल अचल संपत्ति मिलने की संभावना होगी। काम के सिलसिले में प्रयास सार्थक होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्च थोड़े से हो सकते हैं लेकिन इनकम बढ़िया होने से कोई चिंता की बात नहीं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। अपने किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुश होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशिफल Pisces Horoscope
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धन का लाभ होगा। परिवार में किसी बात को लेकर गरमा गरम बहस छिड़ सकती है लेकिन इससे दूर ही रहें तो बढ़िया होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। प्रेम जीवन में भी आज आपकी परीक्षा हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे और इससे आप का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें