फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह (02 से 09 मार्च) में राशि के अनुसार इस दिन जरा बचके रहें

Mon, 02 Mar 2020 11:43 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
मार्च महीने के पहले सप्ताह में सभी 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण इस तरह है।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा, यद्यपि कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है किंतु कार्य व्यापार में अत्यधिक लाभ की संभावना है। गया हुआ धन वापस आएगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बनेगा। 5 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ किसी महंगी वस्तु का क्रय करवाएगा, मकान-वाहन के लिए बयाना आदि भी देना चाह रहे हों तो अच्छा रहेगा। मध्य में मान सम्मान की वृद्धि होगी, सामाजिक दायित्व बढ़ेगा और मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध रखें। सप्ताहांत व्यर्थ भागदौड़ और अपव्यय होगा इसलिए आर्थिक तंगी से बचें। 8 तारीख अशुभ रहेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह आपके लिए कामयाबियों के अच्छे अवसर उपलब्ध करायेगा। कोई भी मीटिंग करना चाहें, नौकरी में परिवर्तन करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम सकारात्मक रहेगा। मध्य में विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो भी अवसर अच्छा है, किन्तु पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति रहेगी। 9 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ आपके लिए पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो बेहतरीन अवसर है, रुका हुआ धन आएगा। मध्य में अत्यधिक भागदौड़ एवं थकान का अनुभव करेंगे, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताहांत मकान-वाहन के क्रय का योग, परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। 4 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि कोई भी दिन अशुभ नहीं है, इसलिए नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने अथवा स्थान परिवर्तन से संबंधित निर्णय में विलंब न करें। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी और संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य को अंतिम रूप देंगे तो अच्छी सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- कामयाबियों की दृष्टि से आपके लिए सप्ताह अतिशुभ रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे, यहां तक कि यदि आप विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो परिणाम सार्थक रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन हेतु प्रयास सफल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। 08 तारीख अशुभ।

8 of 13
राशि
तुला राशि- आपके लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा विशेषकर के स्वास्थ्य की दृष्टि अत्यधिक सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। जहां तक संभव हो कार्य संपन्न करके सीधे घर आएं, व्यर्थ विवादों में उलझे कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में सफलता का ग्राफ बढ़ेगा और अंत में उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 3 तारीख अशुभ।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह के आरंभ में शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत बनेंगे। दैनिक व्यापार अच्छे फायदे देगा, रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। मध्य में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ध्यान रखें सप्ताहांत परिस्थितियों और अनुकूल होगी एवं हर तरफ से उन्नति मिलेगी। 5 तारीख अशुभ।

10 of 13
राशि
धनु राशि - सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल हो सकता है इसलिए नजले जुकाम, बुखार आदि से बचें। किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें और दांपत्य जीवन में कड़वाहट ना आने दें। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर है किंतु, प्रतियोगिता में बैठने के लिए तैयारियों पर और जोर देना होगा। अंत में सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी एवं नए अनुबंध प्राप्ति के भी योग। 7 तारीख अशुभ।

11 of 13
राशि
मकर राशि- ग्रह गोचर विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद करेंगे। आरंभ किये हुए कार्यो का निपटारा होगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। यदि प्रेम विवाह से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हो तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें, सप्ताहांत सभी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। 4 तारीख अशुभ।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव के साथ हो सकता है। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मकान वाहन के क्रय का आपका सपना पूर्ण होने का योग। सप्ताह के मध्य झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों बाहर ही निपटा लें तो बेहतर। सप्ताहांत विवाह संबंधी वार्ता सफल भी रहेगी। मांगलिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। 3 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- आपके लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आरंभ में साहस पराक्रम की वृद्धि होगी आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्य से मत भेजना पैदा होने दें। मध्य कुछ मानसिक अशांति देगा, कार्य व्यापार के क्षेत्र में विवादों से बचें उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, और संतान प्राप्ति के योग, सप्ताहांत षडयंत्र का शिकार होने से बचें। 8 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें