दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। कोई नई चीज खरीद कर लाएंगे जिससे सभी को खुशी होगी। नया मोबाइल भी या लैपटॉप भी खरीद सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को काम में तरक्की मिलेगी। आपका काम अच्छा चलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही प्रेम पूर्ण रहेगा। रिश्ते में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप दिल से खुश हैं और दूसरों को खुशी देने की कोशिश करेंगे। इससे गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस तथा क्रिएटिविटी रहेगी जिससे एक दूसरे के दिल को जीतने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपके अंदर असंतुष्टि की भावना आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज काफी खर्चा कर सकते हैं और कुछ बेवजह की चीजों पर खर्चा करेंगे जिसके लिए बाद में दुखी भी हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद समाचार मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ बने रहेंगे इसलिए आपको ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके ट्रांसफर के आर्डर भी आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन समझदारी और एक दूसरे के प्रति आकर्षण के साथ खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ अच्छे समाचार आएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे काम के सिलसिले में सुखद नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं इसलिए जीवन साथी के साथ बातचीत सही मामले को समझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में शक की सुई घूम सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान बनाए रखें।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव पूर्ण स्थितियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय से आपकी नजदीकी बढ़ेगी।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंता हो सकती हैं। आप बेवजह के खर्चे करेंगे। अपने सुखों पर बेवजह का धन लुटाना आपके लिये दुखदायी हो सकता है इसलिए ध्यान रखें। सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके पिताजी को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। रिश्ते में अपनापन भी बढ़ेगा। रोमांस भी होगा और क्रिएटिविटी भी रहेगी जिससे एक दूसरे के दिल को छू लेंगे और रिश्ता मजबूत होगा लेकिन सेहत में गिरावट आ सकती है। ससुराल के लोग भी कोई तनाव दे सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। कोई कंट्रोवर्सी ना हो जाए। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। आपको ध्यान देना होगा कि आप के खर्चे इतने ना बढ़ जाएं कि आपको बाद में पछताना पड़े। गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ रहेंगी लेकिन काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका इंक्रीमेंट हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। सेहत में सामान्य सुधार होगा।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके बहुत बढ़िया रहेगा । आपकी लव लाइफ को मानो पंख लगेंगे और आप अपने प्रिय के साथ रोमांस करेंगे। उनके साथ शेरो शायरी करेंगे और दिल की बातें उनके सामने रख देंगे जिससे वह आप से काफी इंप्रेस होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन में बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्यार रहेगा। जीवनसाथी को कोई बढ़िया फायदा मिल सकता है। काम के सिलसिले में आप अपनी ओर से अच्छा प्रयास करेंगे फिर भी आप कोशिश कर सकते हैं कि कोई दूसरी नौकरी मिल जाए। सेहत मजबूत रहेगी। धार्मिक काम करेंगे।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपने बहुत बढ़िया रहेगा। आप परिवार में खुशियां मनाएंगे। घर में कोई अच्छा काम करा सकते हैं। कोई बढ़िया अप्लायंसेज खरीद के ला सकते हैं जिससे घर की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घरवाले आपको प्रेम करेंगे। काम के सिलसिले में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे बने रहेंगे फिर भी इनकम अच्छी होने से कोई चिंता नहीं होगी। सेहत में सामान्य उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन तनावपूर्ण रहेगा।
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी और लोग विचार करके किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहेंगे। काम के सिलसिले में आप काफी बिजी रहेंगे। आपके बॉस भी आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। मन में गुस्सा ना रखें, दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ टाइम पास करेंगे।