फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल-बुध की चाल से इन राशियों को होगा फायदा, जानें सभी राशियों पर इसका असर

Thu, 18 Jun 2020 03:55 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
18 जून को जहां मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहा है। वहीं इसी दिन बुध ने भी अपनी वक्री चाल चली है। दोनों ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं दोनों ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
इस दौरान आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। आपके खर्चों में अकस्मात वृद्धि होगी। निजी जीवन में तनाव बढ़ेगा। लिहाजा आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और उपलब्धि भी हासिल होगी। अगर किसी तरह का विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
ग्रहों की चाल से मिथुन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य बनेंगे। नए मकान, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपको मेहनत का उचित फल मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज का बोझ कम होगा। नए कार्य की शुरुआत होगी। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी परिवर्तन से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
आपको इस समय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहना ही आपके लिए भलाई का काम होगा। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
इस समय आप थोड़े परेशान रहेंगे। किसी चीज को लेकर एक भय की स्थिति बनी रहेगी। करीबी लोगों का साथ नहीं मिलेगा। आपको इस समय अकेलापन महसूस हो सकता है।

8 of 13
राशि
तुला
आप असहज महसूस कर सकते हैं। मन में थोड़ा तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। ज्यादा क्रोध सेहन को नुकसान पहुंचा सकता है। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक
आपको बेहतर परिणाम मिलने के अनुमान हैं। यदि पुराना कर्ज है तो उससे छुटकारा मिलने की उम्मीद है। नये काम की शुरुआत अच्छी रहेगी। 

10 of 13
राशि
धनु
इस समय आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धैर्य से काम लेना होगा। शुभ कार्यों को टाल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए अच्छा समय है। 

11 of 13
राशि
मकर
आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। इस दौरान आप कुछ अच्छे निर्णय ले पाएंगे। आपको उन फैसले का लाभ भी प्राप्त होगा। अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना हैं। 

12 of 13
राशि
कुंभ
इस दौरान आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल होंगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं। करियर में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। क्योंकि यह गोचर आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। लेकिन व्यापार को लेकर समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें