फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जुलाई राशिफल: रविवार को सावन महीने की शिवरात्रि पर किसके चमकेंगे भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 19 Jul 2020 04:59 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, July 19, 2020
 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।


विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों के सहारे कई काम बनेंगे। आप अपने भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करने का भी कोई मौका ढूंढ लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा लेकिन ईगो में आकर ज्यादा गलत बयान बाजी ना करें नहीं तो दिक्कत उठानी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी कुछ गुस्सा वाला रवैया दिखा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा।काम में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी बात पूरे जोश के साथ अपने प्रिय से कहेंगे जिससे उन्हें आपकी जिंदादिली पसंद आएगी और आपका रिश्ता बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्यार में काफी खुश महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे जिसके अच्छे नतीजे आपको प्राप्त होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्चों में हल्की तेजी रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। खर्चों में तेजी रहेगी। मानसिक तनाव भी हो सकता है। इन दोनों ही वजह से आपको किसी बात को लेकर परेशानी महसूस होगी। इनकम बढ़िया रहेगी इसलिए कुछ नई चीजें खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक चलेगा। जीवनसाथी सच्ची बात कड़वी तरीके से कह सकता है जो आपको बुरी लग जाएगी, इसलिए थोड़ा शांति से काम लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों से निकटता बढ़ेगी। आपका रिश्ता ठीक-ठाक रहेगा लेकिन सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने काम में पूरी मेहनत करेंगे और अच्छे नतीजा हासिल कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। जीवन साथी गुस्से में आकर कुछ गलत कह सकता है जो आपको बुरा लग सकता है, इसलिए थोड़ा सावधानी रखें और उनसे बातचीत करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आपको अपने दिल के दरवाजे खोलने होंगे तभी उसमें उनकी एंट्री हो पाएगी। सेहत ठीक रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने काम में पूरी मेहनत करेंगे और अच्छे नतीजा हासिल कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। जीवन साथी गुस्से में आकर कुछ गलत कह सकता है जो आपको बुरा लग सकता है, इसलिए थोड़ा सावधानी रखें और उनसे बातचीत करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आपको अपने दिल के दरवाजे खोलने होंगे तभी उसमें उनकी एंट्री हो पाएगी। सेहत ठीक रहेगी। 

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम में सफलता मिलेगी जिसके सहारे आप जीत पाएंगे लेकिन सेहत के मामले में दिनमान कमजोर है इसलिए थोड़ा संभलकर काम करें। आपके व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। ईगो से बचना जरूरी होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपने जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए काफी प्रयास भी करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को और भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और इस दिशा में अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा भी सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत प्यारा रहेगा और रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन में ठीक है। आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखें और बासी भोजन से परहेज करें।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिनमान सामान्य रहेगा लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के चलते आप अपने प्रिय से मिल पाने में लेट हो सकते हैं। इस वजह से वह थोड़ी नाराज होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको टैक्स का नोटिस आ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कुछ चिंताएं बढ़ेंगी, जो आपको परेशान करेंगी। सेहत पर इसका विपरीत असर हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा लेकिन संतान की ओर से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य है। 

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हर काम को आप मजबूत तरीके से करेंगे। अपने दिल की हर बात किसी व्यक्ति को बताने से नुकसान हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इनकम सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवारिक जिम्मेदारियों को समझते हुए अपनी तरफ से हर कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कामों में सफलता मिलेगी। आपकी दूरदर्शिता और और नेतृत्व क्षमता आपके काम में आपकी मदद करेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ नया देखने सुनने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें