फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 अक्तूबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Sun, 18 Oct 2020 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 18 अक्तूबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल


 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। 
 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस के साथ शेरो शायरी भी आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपका खूब मन लगेगा जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कत उठानी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन आपका प्रिय ईगो में आकर कुछ गलत बोल सकता है जो आपको समझ ना आए और बुरा लगे।
 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
परिवार में तनाव बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा और गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को अच्छे से बिताएंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
जीवन साथी को खुश करने के लिए कोई अच्छा प्लान करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आप अपने रिश्ते में हल्की फुल्की झड़प भी देखेंगे लेकिन प्यार बरकरार रहेगा जिससे आप खुश रहेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे और उसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ी चिंताओं के बीच गुजरेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। विरोधियों से परेशान होने की जरूरत नहीं, आप  उन पर भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन खुशी देगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर है। किसी तरह की झड़प हो सकती है, सावधानी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें