फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अप्रैल राशिफल: शनिवार के दिन बन रहा है ये शुभ योग, इन छह राशि वालों को होगा फायदा

Sat, 18 Apr 2020 01:21 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 18, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 18 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन शुक्ल योग बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपकी क्रिएटिविटी आज सर चढ़कर बोलेगी और अपनी कला का परिचय लोगों को देंगे। आपको आज अच्छी इनकम भी होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। आपका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन आपके व्यवहार में कुछ घमंड भी झलकेगा। यह आपके दांपत्य जीवन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपको धन का लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
खुद के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने और अपने शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन उससे कामों को लेकर आपके पहले से ही प्लान बने हुए हैं, जो आप से काफी खर्च कराएंगे। संतान को लेकर यह सप्ताह शांतिपूर्ण रहेगा और उनसे आपको संतुष्टि हासिल होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आप आज के दिन को अच्छा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। भाग्य में कुछ कमी के चलते कुछ कार्य अटक सकते हैं लेकिन इनसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी बुद्धि और कौशल का परिचय देते हुए कई कामों का आसानी से हल निकालेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बनेंगे। आपकी जान पहचान समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप की चिंताओं को बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी बात को लेकर अंजाना डर आपको परेशान कर सकता है लेकिन वह निराधार ही होगा। सेहत का ध्यान रखें और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका महत्व बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी। कुछ लोगों को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने घर परिवार के साथ जीवन साथी और उनकी जरूरतों पर ध्यान देंगे और रिश्ते में पड़ी हुई गांठे खोलेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको खूब मेहनत करनी होगी, तभी आपका काम निकल कर सामने आएगा। मान सम्मान बढ़ेगा और व्यापारी वर्ग को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आप अपने तनाव से लड़कर आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष रहेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी पर्सनल लाइफ में किसी अन्य दखलअंदाजी से दूर रहना चाहिए, नहीं तो आपका रिश्ता बिखर सकता है। परिवार में  इनकम को लेकर गहन विचार-विमर्श हो सकते हैं। आपकी सेहत मजबूत रहेगी और काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप खुद कुछ ऐसी बातें कर सकते हैं, जो आपके विरोधियों को बढ़ा सकती हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके जीवन साथी का व्यवहार आपके माथे पर चिंता की लकीरें दे सकता है। ऐसे में शांति का परिचय दें और उन्हें मनाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जीने वालों को आज क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और इससे आपका प्रिय अपना दिल हार जाएगा। घर परिवार में आ रहे विवाद को दूर करने का प्रयास करें। परिवार के किसी बुजुर्ग की बिगड़ती हुई सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उन पर ध्यान बनाए रखें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजों का इंतजार रहेगा और इसलिए आप नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप अपनी माताजी पर जी भर कर प्यार उड़ेलेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। इससे उन्हें बड़ा सुकून महसूस होगा और आपको भी शांति मिलेगी। परिवार में ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रेम जीवन में अच्छा समय रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन उत्साह और रोमांस से भरा रहेगा। रिश्तेदारों, मित्रों अथवा पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा लेकिन किसी से उलझने से बचना चाहिए।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने भाई बहनों को अपने दिल का हाल सुनाइए और इससे आपका रिश्ता खूबसूरत बनेगा और वे आपकी मदद भी करेंगे।आपके मन में धार्मिक विचार रहेंगे और आप कुछ समय प्रभु भक्ति को भी देंगे। प्रेम जीवन में आज थोड़ी सी समस्याएं आ सकती हैं क्योंकि आपका प्रिय जज्बाती हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उनको तनाव से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आप को और अधिक दिमाग लगाकर काम करने से लाभ होगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको अच्छा लाभ होगा। प्रचुर मात्रा में धन आने से आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी और आप खुशी-खुशी हर काम को आगे बढ़कर करेंगे। आपके परिवार में आप का ओहदा बढ़ेगा और काम के सिलसिले में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से रोमांस करने का अवसर मिलेगा और आप उन्हें खुश रखेंगे। शादीशुदा जातक अपने दांपत्य जीवन का सुख भोगने के लिए अपने व्यवहार को परिवर्तित करने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आपकी इनकम भी बढ़ेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आप दृढ़ निश्चय होकर कुछ महत्वपूर्ण काम करेंगे और उनमें सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चे काफी ज्यादा होंगे, जिससे आपकी इनकम पर असर पड़ेगा लेकिन फिर भी आप विचलित नहीं होंगे और डटकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अपने जीवन साथी की कद्र होगी, जिससे रिश्ता बेहतरी के साथ आगे बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपके अधिक प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आप थोड़े चिंता मग्न हो सकते हैं।आपके खर्चे भी अधिक होंगे और ये आप की पेशानी पर बल देने में कामयाब रहेंगे। आपकी इनकम अच्छी होगी लेकिन फिर भी आर्थिक लेखा-जोखा सही तरीके से ना होने से आपको परेशानी महसूस होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने ही विरोध में खड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आपको अपनी बात अपने जीवन साथी को समझाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे खुद ही सब जान जाएंगे और स्थिति बढ़िया हो जाएगी और इनकम अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें