पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 18 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
आपके दांपत्य जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी से बिगड़े रिश्ते सामान्य होंगे। वहीं जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज जीवनसाथी पर अधिक प्रेम उमड़ेगा। उनका साथ आपको तरोताजा करेगा। वहीं प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। रिश्ते में किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी और आपके बीच टकराव की स्थिति रहेगी। वहीं प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे, कभी आपका प्रिय गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा और आपको खुशी भी देगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को आज क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और इससे आपका प्रिय अपना दिल हार जाएगा। दांपत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा। अगर जीवनसाथी घर से दूर है तो उसकी चिंता सता सकती है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के लाभ में बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा आपको भी मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा है। दोपहर बाद स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम जीवन में आज थोड़ी सी समस्याएं आ सकती हैं क्योंकि आपका प्रिय जज्बाती हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उनको तनाव से मुक्ति मिलेगी।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से रोमांस करने का अवसर मिलेगा और आप उन्हें खुश रखेंगे। शादीशुदा जातक अपने दांपत्य जीवन का सुख भोगने के लिए अपने व्यवहार को परिवर्तित करने की कोशिश करें।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अपने जीवन साथी की कद्र होगी, जिससे रिश्ता बेहतरी के साथ आगे बढ़ेगा।
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आपको अपनी बात अपने जीवन साथी को समझाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे खुद ही सब जान जाएंगे और स्थिति बढ़िया हो जाएगी और इनकम अच्छी रहेगी।