फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 17 November 2020: मंगलवार को मिलेगी इन 7 राशिवालों को कामयाबी, बीतेगा शानदार दिन

Tue, 17 Nov 2020 07:25 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन शारीरिक तौर पर परेशानी दे सकता है। गुप्त तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और कार्क्षेयत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। प्यार के मामले में आपको कठिन समय देखना पड़ेगा। आपके प्रयासों के बाद भी आपका तालमेल ठीक नहीं होगा। इसे समझने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। आपको बिजनेस में लाभ होगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी। अपने मन को वश में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन जीवन अनुकूल रहेगा। अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना जरूरी होगा। जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है लेकिन फिर भी प्यार झलकेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कुछ चुनौतियां होंगी जिन्हें दूर करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में भी आपको मेहनत करनी ही पड़ेगी तभी आप को अच्छे नतीजे मिलेंगे।  खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने प्रिय के साथ खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी और जीवन साथी से पारिवारिक विचार विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहेगा। धार्मिक कामों को बढ़-चढ़कर करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम भी पूरे होंगे जिससे आपको लाभ होने के रास्ते दिखाई देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, जिसकी वजह आपका ही बर्ताव होगा। खर्चों में अधिकता आपको परेशान कर सकती है। गुप्त रूप से सुखों को भोगने की इच्छा होगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज आप ऑफिस में काम से जी चुरा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। आप कोई प्रॉपर्टी हासिल कर सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा, जिससे आपको खुशी होगी। यदि आप अपने परिवार के किसी व्यक्ति के साथ व्यापार करते हैं तो उसमें आपको आज बेहतर नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे और आप अपने जीवन साथी के साथ खुश नजर आएंगे। आप जॉब करते हैं तो आपको अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसा आपके काम पर ध्यान ना देने से होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज कुछ चुनौतियां रहेंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको हिम्मत दिखानी होगक। आज आपको अपनी परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता मिलेगा। अपने परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें। परिवार का वातावरण थोड़ा सा परेशानी जनक हो सकता है क्योंकि किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपको आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवन साथी परिवार के बारे में सोचेगा और अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपका फोकस काम से ज्यादा आमदनी बढ़ाने पर होगा। व्यापार के सिलसिले में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। अपने प्रिय का मूड देखकर ही कोई बात करें।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा। आपको पैसों के मामले में अच्छे समाचार मिलेंगे और आप धन संचित करने में सफल होंगे। आपकी आमदनी आपको महसूस होगी। आप का रुतबा बढ़ेगा। आपके परिवार में आपकी बात को मान लिया जाएगा। परिवार के मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज ट्रैवलिंग करने से बचना चाहिए। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन के तनाव को दूर करने के लिए जीवनसाथी से स्पष्ट बात करनी होगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मानसिक तनाव पर नियंत्रण पाकर आप कई चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपने आप को संभाल लेंगे तो आज आपको आर्थिक तौर पर कई ऐसे मौके मिलेंगे, जो आगे बढ़ाने वाले साबित होंगे। आप प्रॉपर्टी डीलिंग में कुछ अच्छा काम कर पाएंगे और आपको धन लाभ होगा। आप अपनी चुनौतियों से जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे और आपके परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक तौर पर भी आपको लाभ होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है। शादीशुदा जीवन जी रहे लोगों को आज खुशी नजर आएगी। काम के सिलसिले में आप का प्रदर्शन जोरदार रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूलता लिए रहेगा। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। इस वजह से आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। आप अपने आप को श्रेष्ठ साबित करना चाहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता दायक साबित होगी।आपको आज अपने परिश्रम का फल मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव ना बढ़ने दें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको पैसों का फायदा होगा। इस अवसर को हाथ से ना जाने दें। प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय कुछ नाराजगी के बावजूद भी आपके साथ रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। अपने बॉस को मनाने में आप कामयाब रहेंगे और उनकी नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इनकम बढ़िया रहेगी और सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको कुछ ऐसे काम निपटाने हैं, जो अटके हुए हैं। आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे। पिता को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और आप अपनी बात बनाने की कला से अपने प्रिय को खुश रख पाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अभी कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि उनका जीवन साथी आपकी किसी गलती से नाराज हैं तो उन्हें मनाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे सभी काम पूरे होंगे। आज लिए गए निर्णय आने वाले समय में आपको बहुत लाभ पहुंचाने वाले हैं। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में दिनमान काफी अनुकूल है। काम के साथ लोगों की भलाई का काम भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें