फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मई राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, आर्थिक लाभ होने के संकेत

Sun, 17 May 2020 11:05 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
may 17 horoscope 2020
Today Horoscope in Hindi, May 17, 2020 
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

    पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 17 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
may 17 horoscope 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आप किसी चिंता में परेशान हो सकते हैं लेकिन हिम्मत रखने से फायदा होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रखेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों को अपने भविष्य के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
may 17 horoscope 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम में पूरा ध्यान रखेंगे और दोपहर बाद आपका ध्यान यह रहेगा कि अपने धन को कैसे बढ़ाया जाए। इससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। रिश्ते में सामंजस्य बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

4 of 13
may 17 horoscope 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कर्म पर भरोसा रखेंगे और ज्यादा मेहनत करके काम करेंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चे अधिक होंगे। इनकम में कमी आ सकती है, लेकिन फिर भी आप डटे रहेंगे। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का बिगड़ा स्वास्थ्य परेशानी की वजह बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ अच्छी बातें करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
may 17 horoscope 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप भाग्य पर निर्भर रहेंगे और भाग्य आपका साथ देगा जिससे आपके काम बन जाएंगे। काम के सिलसिले में सामान्य रूप से नतीजे देने वाला दिन रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगेगा और आप अपने रिश्ते की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उन्हें आज अपने प्रिय को खुश देख कर खुशी होगी और उनके लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
may 17 horoscope 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको आज कुछ चिंताएं परेशान करेंगी जिनसे आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। काम पर ध्यान दें लेकिन अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी का कटु व्यवहार आपको परेशान कर सकता है उनसे प्यार से बात करें और रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय का एक नया रूप देखने को मिलेगा। वह काफी धार्मिक हो जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
may 17 horoscope 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आप को मजबूती देगा। आपकी कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के काम में तरक्की रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। दिल खुश हो जाएगा। प्रेम जीवन में नए अनुभव होंगे और प्रिय से खूब बातें होंगी। शादीशुदा लोगों का विवाहित जीवन आज संतान के बारे में विचार करते हुए गुजरेगा।

8 of 13
may 17 horoscope 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। मानसिक रूप से व्यस्त रहेंगे। चिंताएं परेशान कर सकती हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी कोई फायदे की बात करेगा। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

9 of 13
may 17 horoscope 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने रिश्ते में प्रिय का पूरा सपोर्ट और प्रेम मिलेगा। गृहस्थ जीवन में रोमांस बढ़ेगा और रिश्ते में आकर्षण बढ़ेगा। एक दूसरे को समझेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज काम में तरक्की मिलेगी। जो लोग व्यापार करते हैं, व्यापार को गति दे पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

10 of 13
may 17 horoscope 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने काम से ज्यादा अपने घर पर ध्यान देंगे। हो सकता है आज ऑफिस का काम ना करके छुट्टी कर लें और अपने घर पर ही पूरा ध्यान दें। घर की कार्य योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। परिवार में आपका अहम रोल होगा। सेहत अच्छी रहेगी। एनर्जी से भरपूर रहेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत करनी होगी और अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

11 of 13
may 17 horoscope 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपके सोचने-समझने की शक्ति भी विकसित होगी। कुछ नए निर्णय लेंगे जो आपके काम आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम करने में मजा आएगा। अपने काम का लुत्फ उठाएंगे। व्यापारी वर्ग सफल कार्य से प्रॉफिट अर्जित करेगा। खर्चों में कमी आएगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन प्रेम पूर्ण और रोमांस से भरपूर रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

12 of 13
may 17 horoscope 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आप खुद पर भी ध्यान देंगे। अपनी सेहत और अपने कामों को प्राथमिकता देंगे। खर्चे बने रहेंगे, लेकिन इनकम बढ़िया होने से आप चिंतित नहीं होंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका मन कर्मठ बनाएगा। व्यापार में आंशिक लाभ होगा। गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
may 17 horoscope 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो दोपहर बाद जाकर थमेगी तब जाकर आपको चैन की सांस आएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने मन को एकाग्र रखना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा तभी बात बन पाएगी। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए कोई दूसरा तरीका भी सोच सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम में तरक्की होगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें