फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 17 दिसंबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 17 Dec 2020 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 17 दिसंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक होने वाला है, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशियों से भरा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छा समय मिलेगा और उनका प्रिय उनसे बातें करेगा और अपने मन की सभी समस्याओं को उनके सामने रखेगा, जिससे एक दूसरे पर विश्वास जमेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी भी प्रकार की लड़ाई या झगड़े से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के जीवन के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते में तालमेल महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आप की भूमिका के चलते बड़ा खूबसूरत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस अनुभव करेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कोई खास बात करेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन जमीन जायदाद से जुड़े मामले सफलता से पूरे होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ निराशा हो सकती है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी का परिचय देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांटिक महसूस करेंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। ससुराल वालों से किसी बात पर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए प्रयास करने से प्रिय का दिल जीतने में सफलता मिलेगी। 
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
 प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें