फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 16 October 2020: वृषभ और धनु समेत चार राशि वालों को इनकम के अच्छे अवसर, जानें शुक्रवार का राशिफल

Fri, 16 Oct 2020 06:20 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 16 October, 2020   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...






 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको अपने धन का निवेश करने के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन शॉर्ट टर्म निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। काम को लेकर आपके पास कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें यदि आप समय रहते पकड़ पाए, तो आपको बहुत लाभ होगा। नहीं तो वह समाप्त हो जायेंगे। निजी जीवन को लेकर आप काफी भावुक होंगे और अपने जीवन में प्यार को लेकर एक खास आकर्षण महसूस करेंगे। धन के मामले में आज का दिन आपको आगे बढ़ाएगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने मन की कोई इच्छा पूरी होने से आज आप बहुत खुश महसूस करेंगे। इससे आपको आर्थिक लाभ के भी प्रबल योग बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में कुछ अजीब सी स्थिति महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि आपके प्रिय आप से कुछ छुपा रहे हैं, जबकि स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत होगी। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। आज आप अपने काम में और दिनों के मुकाबले ज्यादा अच्छा प्रभाव दिखायेगे और मानसिक रूप से भी आज आप काफी प्रबल रहेंगे। इनकम मजबूत होने से कोई नई चीज घर वालों के लिए खरीद कर लेकर आ सकते हैं।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपकी मां जी को आपकी जरूरत पड़ेगी क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं। दोस्तों से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। वह किसी पार्टी में चलने की आपसे जिद पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की सफलता को देखकर बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आपका प्रिय अपनी बुद्धिमानी से आपका दिल जीत लेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज और खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई बिजनेस टिप्स दे सकता है। नौकरी के लिए आप प्रबल स्थिति में होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भावुकता से बाहर आएंगे और व्यवहारिकता से ताल मिलाएंगे। आपकी इनकम बढ़िया होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप का मनोबल सातवें आसमान पर होगा। दोस्तों से खूब बातचीत होगी और अपनी निजी जीवन के बारे में भी कुछ समस्याओं को उनसे साझा करेंगे। आज अपने प्रिय से किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने विवाहित जीवन को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे, उन्हें लगेगा कि उनका जीवन साथी एक श्रेष्ठ व्यक्ति है, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगाएंगे। घर गृहस्थी के कामों में मन लगेगा और घर वालों का सहयोग भी आपको मिलेगा, लेकिन आपके परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी चल सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल थोड़ा शांत हो जाएगा। आपका निजी जीवन आज बहुत बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आज आप रोमांटिक मूड में होंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं। तो आज का दिन अपने दिल की बात कहने के लिए अच्छा अवसर प्रदान करेगा। काम को लेकर सत्य और ईमानदारी जरूरी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यावहारिकता में आकर भावुकता से मुंह ना मोड़ो। आज आपके किसी खास दोस्त को आपकी जरूरत पड़ेगी। ऐसे में उनकी मदद जरूर करें क्योंकि दोस्ती की यही निशानी है। दांपत्य जीवन को लेकर आज आप थोड़े गुस्से में नजर आ सकते हैं क्योंकि जीवन साथी कुछ ऐसी बातें कहेगा, जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएंगी। सेहत में गिरावट हो सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी भी, लेकिन काम को लेकर आप आजाद स्वस्थ रहेंगे और आपकी मेहनत तथा समझदारी आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगी।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप अपनी शारीरिक समस्याओं से थोड़े परेशान नजर आएंगे और इसके लिए डॉक्टर से मिल सकते हैं। धन के इन्वेस्टमेंट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे और घर में कोई नई कंस्ट्रक्शन का काम करा सकते हैं। काम के सिलसिले में आज आप थोड़े से कमजोर महसूस करेंगे और किसी की सहायता से आज आप अपना काम करेंगे। आपको ट्रैवलिंग भी करनी पड़ सकती है। निजी जीवन आपको सुख देगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खुद को अकेला समझने की भूल ना करें। इस संसार में हर व्यक्ति अकेला भी है, लेकिन उसके आसपास के लोग उसे ऐसा महसूस नहीं होने देते। आपको भी बहुत चाहने वाले हैं। उन पर भरोसा रखें, काम के क्षेत्र में आपको इधर-उधर की बातों से दूर हट कर अपने भविष्य के गोल निर्धारित करने होंगे और उसी के अनुसार काम करना शुरू कर दें। आपकी सेहत ठीक रहेगी और आपके बॉस आप की कार्य क्षमता को पूछेंगे। साथी टीम मेंबर का सहयोग मिलेगा और वह आपके लिए मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन को लेकर कुछ निराशा हो सकती है।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर एक अजब सा जोश भर देगा। आप हर काम को समय से पहले निपटाने की कोशिश करेंगे और बचे हुए समय को अपने परिवार के नाम कर देंगे। इससे आप एक संतुष्टि का भाव अपने चेहरे पर देखेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में धार्मिक विचार आएंगे। किसी प्रॉपर्टी की बातचीत फाइनल हो सकती है। इनकम को लेकर आपको आज अच्छे समाचार मिलेंगे और किसी अनजान स्रोत से धन आने के योग बन सकते हैं। निजी जीवन संतुष्टि दायक रहेगा तथा आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप खुद पर अपना भरोसा रखेंगे और हर काम को खुद ही करने का विचार करेंगे। इसमें आपकी काफी ऊर्जा लगेंगी, लेकिन फिर भी आपके पास पर्याप्त तो वजह होगी और अब जिंदादिली से काम करेंगे। भाग्य पर अंधविश्वास करने से बचें और कर्म पर ज्यादा ध्यान दें। गुप्त खर्चों से बचने की कोशिश करेंगे तो आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निजी जीवन को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी अधिक प्रयास करने से ही आप अपने रिश्तो में तालमेल बिठा पाएंगे। काम को लेकर आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि अपना दिमाग लगाकर आसानी से हर काम को निपटा लेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन बेवजह की चिंताओं को लेकर और पुरानी कुछ गलतियों को याद करके परेशान होंगे, लेकिन इस स्थिति से बाहर निकलें क्योंकि इससे कुछ हासिल नहीं होगा और आपका महत्वपूर्ण समय निकल जाएगा। काम को लेकर स्थितियों में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने काम में एकता बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। निजी जीवन आपको सुख देगा और आप के रिश्तो में प्रेम की वृद्धि होगी। आज का दिन ससुराल वालों के साथ भी बीता सकते है और अचानक से मिलने वाले किसी लाभ से आप काफी खुश होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
बिजनेस को लेकर स्थितियों में सुधार होगा। आप काफी एग्रेसिव मूड में हो सकते हैं क्योंकि आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। कोशिश करें कि ऐसी स्थिति से बचें क्योंकि इसका असर आपके परिवार के जीवन पर पड़ सकता है। काम को लेकर स्थितियां सुधरेंगी और आपको अपने काम को लेकर किसी पर निर्भरता नहीं रखनी होगी। खुद के दम पर ही अपने काम में सफलता पाएंगे। खुद को समय दें और यह जानें कि आपके अंदर क्या चल रहा है। किसी महिला से झगड़ा मोल ना लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें