फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 14 October 2020: तुला और धनु समेत पांच राशियों को फायदा, जबकि बाकी का दिन रहेगा मिलाजुला

Wed, 14 Oct 2020 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 14 October, 2020   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...


 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन प्यार मे सराबोर रहेंगे। आप अपनी लव लाइफ खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी। उनका आनंद लेगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे आज का दिन ही खुशनुमा होगा। काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगे, जिससे आप काफी खुश होंगे। अपने कुछ जरूरी कामों को आप भाग्य के सहारे भी छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सही तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिसे सुनकर आपकी बाँछें खिल उठेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
घर में किसी के आने से रौनक आ जाएगी। घर में कोई फंक्शन कर सकते हैं या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। आपकी सेहत जबरदस्त रहेगी और आज के दिन को आप खूब इंजाय करेगे। आपकी मां जी आज आप पर खूब प्यार लुटाएंगी। बिजनेस को लेकर स्थितियां आज बढ़िया रहेंगी। इन्वेस्टमेंट करने के हिसाब से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल एक बात का ध्यान रखें। ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। बहुत समय से आप इसकी कोशिश कर रहे थे। आज आप को मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में हाथ डालने से आपको लाभ के योग बनेंगे। आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है। अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा। वह आज प्रबल स्थिति में हो सकते हैं। बुद्धि अच्छी रहेगी, जिससे आपको सही समय पर सही काम करने की इनट्यूशन प्राप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
मन से भावुक होने वाले आप आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज अपने घर में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा नियंत्रण होगा। घर में खुशी आएगी और आज अपनी प्यारी मीठी बातों से आज आप सबका दिल जीत लेंगे। आने वाली  खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना जाना हो सकता है। बिजनेस को लेकर थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा। हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक हो सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपके काम को लेकर स्थितियां बहुत मजबूत हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले आप आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएंगे, लेकिन सेहत को लेकर गंभीर होना भी जरूरी है। सर्दी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशियां लेकर आएगा और आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश नजर आएंगे, ऐसा लगेगा कि मानो आपके सिर पर कोई भार या कोई टेंशन नहीं है। काम को लेकर आपका रवैया थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है, जिस से बचने की कोशिश जरूरी होगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो उनसे अपने दिल का हाल सुनाने के लिए आज अच्छा दिन होगा। परिवार के लोगों से अच्छा तालमेल बनाकर रखें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
खर्चों में दिन जाएगा हो सकता है शॉपिंग में समय बिताएं, जिससे खर्चे जरूरत से ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। निजी जीवन की बात करें, तो वहां आज थोड़ी निराशा देखनी पड़ सकती है। आप जितना प्यार उनसे करते हैं। उतने की ही उम्मीद रखेंगे, लेकिन बदले में ना मिलने से आप और निराश होंगे, जबकि इस भावना को बदलें, आप देखेंगे, जीवन बहुत सुंदर है और सभी आपको पसंद करते हैं। काम को लेकर स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और आज आप बैंक बैलेंस भी बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
इनकम बढ़ती हुई हो, तो किसे पसंद नहीं होती। आज आपके पास अच्छी मात्रा में पैसा आएगा। यदि आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो उससे भी आज अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे को आगे इन्वेस्ट करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बस शेयर बाजार में थोड़ी सावधानी रखें।  लोंग टर्म के लिए पैसा लगाएं। आप आज हाजिर जवाब होंगे और हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे। काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होंगी। आपके लिए आसानी होगी। निजी जीवन को लेकर आज आप बहुत परिपक्वता दिखाएंगे और कुछ मामलों में आप गंभीर भी दिखाई देंगे। आपके अपने आप के साथ खड़े नजर आएंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मन में शंका रखना किसी भी बात में आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए मन से इसे बिल्कुल निकाल दें और अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें। उनके साथ वक्त बिताएं और मन में कोई शंका चल भी रही है, तो उसे दूर करने के लिए बातचीत करें। काम को लेकर स्थिति बहुत अच्छी हैं। आज जहां आप काम कर रहे हैं। वहां पर कोई पार्टी की योजना बन सकती है। किसी का फेयरवेल हो सकता है या किसी का जन्मदिन इनकम को लेकर प्रयास सार्थक रहेंगे। आज आप गजब के आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आप का मनोबल ऊंचा होगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
भाग्य की प्रबलता के चलते कार्य में सफलता सुनिश्चित होगी। आप जिस काम को भी सोचेंगे। वह पूरा हो जाएगा, जिससे आज का दिन आपका दिन कहलाएगा। यदि जमीन जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है, तो उसमें भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और अपनी निजी जीवन में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने आप में ज्ञान और अनुभव के बल पर अपने आसपास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे। आपको कोई सम्मान मिल सकता है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
खर्चों में होने वाली यकायक बढ़ोतरी आपको थोड़ी परेशानी दे सकती है। यह खर्चे कुछ ऐसे कामों पर होंगे, जो छुपे हुए होंगे, इसलिए ध्यान रखें कि गलत जगह पैसा जाना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। पूजा-पाठ पर भी खर्च होगा। भाग्य की मजबूती के चलते कामों में सफलता मिलनी तय है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज अपने रिश्ते में कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे, उन्हें अपने प्रिय का व्यवहार समझ में नहीं आएगा। जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आएंगे।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज घर में और दिल में खुशी ही खुशी नजर आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्यार भरा मौसम लौट आएगा। आप अपने जीवन साथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं या उनकी मनपसंद ड्रेस लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी लव लाइफ को लेकर काफी परिपक्व नजर आएंगे और वह अपने प्रिय को शादी के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। घर का माहौल आपको थोड़ा सा परेशान कर सकता है क्योंकि आपस का तालमेल नजर नहीं आएगा। काम को लेकर स्थितियां ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपसे बहुत कुछ उम्मीद करता है। आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेगे और चुनौतियों से ना घबराएं अपने आत्मविश्वास को जगाने से आपको अपने रिश्तो से प्यार और अपने कामों में सफलता मिलेगी। इनकम को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ते नजर आएंगे। शाम के बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी। आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें