फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 14 November 2020: इन 6 राशि वालों की दिवाली मनेगी धमाकेदार, घर आएगी सुख-समृद्धि

Sat, 14 Nov 2020 07:50 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका खुद पर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कामों को आगे बढ़ कर हाथ में लेंगे जिससे सफलता मिलेगी। आपके परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। इससे आपको धन लाभ होगा। अपने जीवन साथी के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। जो प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्य पर ही ध्यान देना चाहिए और त्यौहार मनाते समय सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको  तलाश थी, आज आपको वैसा ही नतीजा मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं, बेवजह की यात्रा आपका दिन खराब कर सकती है, इसलिए उससे बचना चाहिए। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी लोग त्योहार का आनंद लेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। परावार के लोग आपको खुशी देने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा और नौकरी पेशा लोगों को आज भी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए आज सच में दिवाली होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माँ जी आशीर्वाद आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। परिजनों के साथ लक्ष्मी पूजन में आंवला जरूर रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज बिजनेस में ज्यादा एफर्ट लगाने का दिन है। आपके लाभ की गति भी बढ़ेगी। इनकम में बढ़ोतरी से दिन बेहतर रहेगा और कोई नया आईडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने को विचार हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल रहेंगे और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है। इससे अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है जिसकी वजह किसी बड़े बुजुर्ग का स्वस्थ हो सकता है। आप अपने साहस के बल पर कई चुनौतियों का सामना करेंगे। आज कहीं यात्रा पर ना जाएं और परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। काम को और बढ़िया बनाने के लिए थोड़े प्रयास करें।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए दिन बहुत बढ़िया है लेकिन मेहनत करें और भाग्य के सहारे ना बैठे रहें। आगे बढ़ने से ही सफलता मिलेगी। मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए त्यौहार के दिन शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ नया सिखाएगा। खर्चों को किस तरह नियंत्रित किया जाए, इसके लिए एक सही बजट की प्लानिंग करें क्योंकि इन खर्चों से आने वाले समय में आपको दिक्कत हो सकती है। कोई भी ऐसी बात ना बोलें, जो आपके किसी अपने को कष्ट दे। अपने भोजन को पर्याप्त समय दें। कमजोरी महसूस होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है, जिसकी वजह आपका स्वभाव या आपका व्यवहार हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आपको फुर्सत नहीं होगी। प्यार करने वाले आज इजहार कर सकते हैं।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन पैसों को देने वाला होगा, जिससे आपको खुशी होगी। कोई ऐसा साधन मिल सकता है, जो अचानक से आपको धन प्रदान कर दे।  आपका अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। इससे आप अपने कर्ज को चुकाने में भी सफल होंगे और आप की कोई अभिलाषा भी पूरी होगी। सेहत कमजोर रह सकती है इसलिए उस पर ध्यान जरूर दें। अपने परिवार की छोटो से किसी प्रकार का लाभ भी मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में उन्हें सुखद नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी का मूड भाँपकर ही बात करें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के लोगों को अपने बिजनेस में आज तगड़ा मुनाफा होगा और अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। काम में मन लगेगा जैसे चुनौतियां समाप्त होंगी। खर्चे आपके बहुत होंगे, जिन पर लगाम लगाना भी आपको जरूरी होगा। अपने विरोधियों पर आप प्रबल रहेंगे जिससे आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए आज खुशी भरा समय रहेगा आज परिवार में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा और सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपको आज लगेगा कि भाग्य आपके साथ खड़ा है और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे लेकिन आज यात्रा ना करें। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिये प्रेम की भावना बढ़ेगी, जिससे परिवार और दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। अपने काम को बिल्कुल साइडलाइन ना करें और अगर आपके कामों में रुकावट आ रही है तो उसे इग्नोर करें। हालांकि भाग्य की ओर से कोई कमी नहीं होगी। सोच समझकर निर्णय लें और संभव हो तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लेकिन शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी से संतोष मिलेगा और दोनों पारिवारिक गतिविधियों में मिलकर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें