फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 14 नवंबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Fri, 13 Nov 2020 07:30 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 14 नवंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope
दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। जो प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति हो सकती है। वहीं प्रेम जीवन में साथी से मिलन हो सकता है। उनसे मिलकर दिल को सुकून मिलेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा और नौकरी पेशा लोगों को आज भी मेहनत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। हालांकि साथी को आप तोहफा देकर खुश कर सकते हैं। शादी योग्य हैं तो रिश्ते की बात भी चल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल रहेंगे और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे जिससे काम में रुकावट आ सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है, जिसकी वजह आपका स्वभाव या आपका व्यवहार हो सकता है। प्यार करने वाले आज इजहार कर सकते हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
जो लोग प्रेम जीवन में उन्हें सुखद नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी का मूड भाँपकर ही बात करें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए आज खुशी भरा समय रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लेकिन शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी से संतोष मिलेगा और दोनों पारिवारिक गतिविधियों में मिलकर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें