फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मई राशिफल: गुरुवार को सूर्य का राशि परिवर्तन, इन छह राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 14 May 2020 07:45 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 14, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा एकनिष्ठ होकर काम करेंगे जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थिति में रह सकता है जिसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा और आपके लिए कोई बड़ी मदद करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी धर्म-कर्म के काम करना पसंद करेंगे। गरीबों को भोजन देना या पूजा पाठ करना। इस तरह के काम आपको बहुत पसंद आएंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। साथ बैठकर बड़ी अच्छी बातें करेंगे जिससे रिश्ते का तनाव छूमंतर हो जाएगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।कार्यों में रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें। काम के सिलसिले में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत से काम करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आंशिक तौर पर अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से गुपचुप बातें करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप एक नए अवतार में नजर आएंगे। खुद को बहुत हल्का फील करेंगे। आसपास के लोगों को प्यार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। आपके काम में तरक्की होगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी छवि भी मजबूत होगी। बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। दोस्तों के साथ बातचीत करके घुलने मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई चुनौती पेश कर सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाकी चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ने की कोशिश करेंगी। किसी काम में अड़चन आने से आप काफी परेशान हो जाएंगे जिसमें किसी मजबूत व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। पिताजी का सहयोग मिलेगा।परिवार में प्रेम बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित रहेगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी तेज बुद्धि आपके काम आएगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। उनके साथ वक्त बिता कर आप एनर्जी से भर जाएंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार गति पकड़ेगा। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन यदि आवश्यक ना हो तो बिल्कुल ना जाएं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई बात चलेगी। आप कोई नई संपत्ति खरीदने की सोच सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुख मिलेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। पैतृक व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी आज मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने दम पर कुछ नया करना चाहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन मजबूती देने वाला साबित होगा। काम के सिलसिले में आपको और मेहनत करनी होगी और विरोधियों से सावधान रहना होगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खुद के बारे में सोचेंगे और अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विचार करेंगे जिससे ठंडे दिमाग से सोच कर कुछ नए डिसीजन लेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है और नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन की आवक होगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और प्रेम होने के बावजूद हल्की-फुल्की झड़प हो सकती है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंताओं को बढ़ा सकती है। सेहत में कमजोरी बनी रहेगी इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। इनकम में बढ़ोतरी होगी। घर में सुख मिलेगा। घर में कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय से आपके संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन जीने वालों को भी आज अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें