फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मार्च राशिफल: शनिवार को सूर्य के गोचर से इन राशि वालों को होगा फायदा

Sat, 14 Mar 2020 08:25 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 14: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शारीरिक तौर पर आप कमजोरी महसूस करेंगे। अवांछित तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक जीवन में शांति का समय रहेगा जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। प्यार के मामले में दिल मांग कमजोर रहेगा इसलिए अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपका जीवनसाथी आपको पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आप अपने व्यापार को नई गति देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे। परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ससुराल पक्ष में कोई बीमार हो सकता है। प्रेम जीवन के लिये दिन बढ़िया रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन काफी मेहनत करने का दिन है। आज के दिन को बढ़िया बनाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आज काम के सिलसिले में भी आपको कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कंपटीशन में विजय मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ में खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। आपको कई प्रकार से पैसे का फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्चों में अधिकता आपको परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अपने काम पर ध्यान बनाए रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और सदस्यों की तबीयत भी ठीक रहेगी जिससे आपको खुशी होगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ व्यापार में आपको आज बेहतर नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे और आप अपने जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे। जॉब में आपको अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा  लेकिन  परिवार का माहौल आपको परेशानी दे सकता है। किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपको आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका जीवन साथी परिवार के बारे में कोई खास बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को मनाने के लिए पापड़ बेलने पड़ेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको पैसों के मामले में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में आपकी तारीफ होगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन जी लोगों को कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए उन्हें अपने जीवनसाथी से बात करनी चाहिए। काम के सिलसिले में आपका पूरा ध्यान इनकम पर होगा और इस दिशा में नए प्रयास करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में भी आपको दिक्कत कि सामना करना पड़ सकता है। आज आपको आर्थिक तौर काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए आज के दिन थोड़ा संभल कर रहें। दांपत्य जीवन जी लोगों को आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और उनका जीवन साथी मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा होगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको नई स्वतंत्रता देगा। आपके कुछ खर्चे बढ़ेंगे। आप कुछ नई योजना बनाएंगे और उनमें परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलता दायक साबित होंगी और आपको आज अपने परिश्रम का फल मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आज अपने दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा होने के योग बन रहे हैं इसलिए सावधानी जरूरी रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आपको कोई बड़ा लाभ भी मिलेगा। प्रेम जीवन में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय कुछ नाराजगी के बावजूद भी आपको खुशी देगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। अपने बॉस को संतुष्ट रखने में आप कामयाब रहेंगे और आपकी इज्जत बढ़ेगी। इनकम भी बढ़िया रहेगी स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कामों को निपटाने के लिए आज का दिन बढ़िया है। व्यापार के सिलसिले में आपको मुनाफा मिल सकता है। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और आप अपने प्रिय को खुश रखेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी से गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। परिवार के माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करें और नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और आपको कुछ नई बातें जानने को मिलेंगी। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में दिनमान काफी अच्छा रहेगा और कोई नया सौदा हो सकता है। नौकरी के लिहाज से दिनमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें